कांग्रेस ने लिया एक-एक बूथ को मजबूत करने का संकल्प

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एक-एक बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया। पार्टी की कल इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर बैठक हुई। बैठक के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस सरकार बनाएगी।

बैठक के बाद पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में मौजूदा सरकार को हटाने का संकल्प लिया गया। बैठक में  कमलनाथ,  वेणुगोपाल और पार्टी के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल सहित सभी नेताओं ने चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से लग जाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि बैठक में एक एक बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस अब तक के सबसे मजबूत संगठन के साथ 2023 के विधानसभा चुनाव में उतरेगी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। (वार्ता)

Madhya Pradesh

महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप, रातभर की दरिंदगी, बेहोशी होने पर खेत में फेंका…

लखनऊ। MP के अशोक नगर में एक महिला अपने ही परिचितों की हवस का शिकार बन गई। परिचितों ने महिला का अपहरण कर कार में रात में सामूहिक रुप से बलात्कार किया। इसके बाद महिला को बेहोशी की हालत में रैझा गांव स्थित एक खेत में फेंककर भाग निकले। महिला की हालत को देखते हुए […]

Read More
Chhattisgarh Madhya Pradesh

देश में दो-तीन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए हो रहे काम : राहुल

कालापीपल/शाजापुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि देश में बस दो-तीन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सब काम हो रहे हैं। गांधी मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल स्थित पोलायकलां में कांग्रेस की प्रदेश इकाई की जनाक्रोश यात्रा सभा को संबोधित […]

Read More
Chhattisgarh Madhya Pradesh

BJP ने दूसरी सूची में पश्चिम निमाड़ क्षेत्र से तीन उम्मीदवार किए घोषित

बड़वानी/खरगोन। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव के लिए आज रात घोषित अपनी 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में पश्चिम निमाड़ के बड़वानी जिले से दो और खरगोन जिले से एक उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने बड़वानी जिले के राजपुर (अनुसूचित जनजाति) क्षेत्र से फिर से अंतर सिंह पटेल को मैदान में उतारा […]

Read More