टैक्स का पाई पाई लोगों के विकास पर खर्च होगा: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद लोग ख़ुद ही आगे बढ़कर टैक्स देने लगे हैं क्योंकि उन्हें भरोसा है कि उनका दिया पाई पाई लोगों के विकास पर खर्च होगा। केजरीवाल ने ट्वीट कर आज कहा कि पहले भाजपा के वक़्त लोग टैक्स नहीं देते थे। उन्हें लगता था कि उनका दिया हुआ टैक्स चोरी हो जाएगा। अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लोग ख़ुद ही आगे बढ़कर टैक्स देने लगे हैं। उन्हें भरोसा है कि अब ईमानदार सरकार है और उनका दिया पाई पाई लोगों के विकास पर खर्च होगा।

दिल्ली नगर निगम की महापौर शैली ओबरॉय ने कहा कि केजरीवाल के विजन से लोगों का निगम में विश्वास बढ़ा है, जो आंकड़ों में दिख रहा है। पहले कर नेताओं के कोठी बंगले गाड़ी बनाने में बह जाता था। अब निगम में ईमानदार सरकार है। पार्क, नालियां, सड़कें बनाएंगे, शिक्षा स्वास्थ्य सेवाएं ठीक करेंगे और कर्मचारियों की समस्याएं खत्म करेंगे। महापौर ने कहा कि इस साल अप्रैल से जून की पहली तिमाही में प्रोपर्टी टैक्स कलेक्शन 1113 करोड़ रुपये रहा जबकि 2022-23 (पहली तिमाही) में 695 करोड़ रुपये था। 2021-22 (पहली तिमाही) में 540 करोड़ था।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More