मस्क ने ट्विटर पर पोस्ट पढ़ने की सीमा का नया अपडेट पेश किया

वाशिंगटन। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने सत्यापित खातों के लिए उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन पढ़े जाने वाले ट्वीट्स की संख्या को अपडेट कर 10 हजार कर दिया है।  मस्क ने शनिवार को कहा कि एआई करने वाली लगभग हर कंपनी” ‘बड़ी मात्रा में डेटा’ को स्क्रैप कर रही है। उन्होंने ट्वीट किया कि डेटा स्क्रैपिंग और सिस्टम हेरफेर के चरम स्तर से निबटने के लिए, हमने निम्नलिखित अस्थायी सीमाएं लागू की हैं। सत्यापित खाते प्रति दिन 6000 पोस्ट पढ़ने तक सीमित हैं। असत्यापित खाते प्रति दिन 600 पोस्ट तक सीमित हैं। नए असत्यापित खाते प्रति दिन 300 तक सीमित हैं।

बाद में दिन में मस्क ने कहा कि यह सीमा जल्द ही सत्यापित उपयोगकर्ताओं के लिए प्रति दिन 8,000 पोस्ट, असत्यापित उपयोगकर्ताओं के लिए 800 और नए असत्यापित उपयोगकर्ताओं के लिए 400 तक बढ़ जाएगी। लगभग तीन घंटे बाद, मस्क ने ट्वीट किया कि संख्याएँ कि अब 10 हजार, एक हजार और 500 हैं।  अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर ने सिस्टम में रजिस्ट्रेशन किए बिना पोस्ट देखने की सुविधा भी रद्द कर दी है। (वार्ता)

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More