इन्फ्रास्ट्रक्चर का मॉडल बना काशी

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री


लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने काशी में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। कहा कि काशी इन्फ्रास्ट्रक्चर का मॉडल बन चुका है।इसका लाभ उत्तर प्रदेश सहित बिहार के अनेक जनपदों को मिल रहा है। बड़ी संख्या में यहां पहुँचने वाले पर्यटक को भी सुविधाएं मिल रही है। वायु सेवा में कई गुना वृद्धि हुई है। यहां से रेल सेवा देश के अलग अलग क्षेत्रों के लिए बढ़ी है। काशी में सड़क मार्ग से आने के लिए फोर लेन एवं सिक्स लेन कनेक्टिविटी उपलब्ध है। प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ सहित कई बड़े शहर फोर लेन से जुड़ चुके हैं।

देश का पहला इनलैण्ड वॉटर-वे हल्दिया से वाराणसी के बीच प्रारम्भ हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  दुनिया को इन्फ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा,लोक कल्याण का एक मॉडल दिया है। गरीब व कल्याणकारी योजनाएं पिक एण्ड चूज नहीं होतीं। सभी को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ प्रदान किया है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का नारा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी स्थित कैंसर संस्थान में विगत तीन वर्षों में 72,000 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया है। वर्ष 1947 से लेकर वर्ष 2014 तक देश में मात्र छह एम्स बने थे। विगत नौ वर्षों में देश में 22 एम्स का निर्माण हुआ है। वर्ष 1947 से वर्ष 2014 तक देश में कुल 74 एयरपोर्ट बने थे। विगत 09 वर्षों में देश में 74 नए एयरपोर्ट्स का निर्माण हुआ है।

आज उत्तर प्रदेश ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ की ओर बढ़ चुका है। जिस ब्रिटेन ने भारत पर दो सौ वर्षों तक शासन किया था, उसे पछाड़कर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। भारत दुनिया में जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। काशी सम्मेलन के दौरान विदेशी प्रतिनिधि काशी के गंगा दर्शन,आरती एवंt इसके सौन्दर्य को देखकर अभिभूत हुए। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ही सम्भव हो पाया है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More