यूपी में जल्द 20 नए अस्पतालों का तोहफा

  • 50 से 300 बेड के खुलेंगे अस्पताल, 20 नए अस्पतालों में करीब 2300 बेड होंगे,

लखनऊ। यूपी में जल्द ही गंभीर मरीजों को घर के निकट इलाज मिलने की राह और आसान होने वाली है। प्रदेश में 50 से लेकर 300 बेड के नए अस्पताल बनेंगे। इनमें OPD व मरीजों के भर्ती का इंतजाम होगा। ICU की सुविधा भी होगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (PPP) मोड पर डायलिसिस की सुविधा भी मरीजों को मुफ्त मुहैया कराई जा सकती है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार देने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। अस्पतालों में इलाज की आधुनिक सुविधाये बढ़ाई जा रही है। ताकि मरीजों को प्राइवेट अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेवाओं की तरफ रुख न करना पड़े। उन्होंने बताया कि नए अस्पताल बनाये जा रहे हैं। इससे मरीजों को बड़े शहरों की तरफ दौड़ नहीं लगानी होगी। मरीज आसानी से घर के पास ही इलाज करा सकेंगे। बड़े अस्पतालों में मरीजों का दबाव कम होगा। इससे गंभीर मरीजों को और बेहतर व जल्द इलाज मिल सकेगा। जाँच आदि पर भी दबाव कम होगा।

20 अस्पतालों में होंगे 2300 बेड :  यूपी में 50 से 300 बेड के 20 अस्पताल बनेंगे। डिप्टी CM  ब्रजेश पाठक के मुताबिक 50 बेड की क्षमता वाले आठ नए अस्पताल बनेंगे। इसमें करीब 400 बेड होंगे। 100 बेड की क्षमता वाले आठ अस्पताल बनेंगे। इसमें 800 बेड होंगे। 200 बेड की क्षमता का एक अस्पताल बनेगा। जबकि 300 बेड क्षमता के तीन अस्पताल बनाए जायेंगे। इसमें 900 बेड होंगे। इन 20 नए अस्पतालों के बनने से कुल 2300 बेड का इजाफा होगा।

ये होंगी सुविधा

  • OPD का संचालन होगा।
  • मरीजों के भर्ती का इंतजाम होगा।
  • मेडिसिन, जनरल सर्जरी, रेस्पीरेटरी मेडिसिन, आर्थोपैडिक्स, महिला रोग, ईएनटी समेत दूसरे विभागों का संचालन होगा।
  • पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी विभाग जाँच की सुविधा होगी।
  • 24 घंटे इमरजेंसी व जाँच की सुविधा होगी।
  • कुछ अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा होगी।
  • दवाएं मुफ्त मिलेंगी, फिजियोथेरेपी होगी।
  • मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे।
  • भवन वातानुलित होंगे।

Health

व्रत करने के होते हैं क्या फायदे, सुनकर रह जाएंगे हैरान 

कुछ लोग ये सोचकर व्रत रखते हैं कि इसी बहाने उनका वजन कम हो जाएगा लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि व्रत करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आमतौर पर व्रत रखने का संबंध भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से जोड़ा जाता है। इनका सिर्फ धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Health Life Style

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सफल बनाने में जुटे भारतीय उच्चायोग, विदेशों में आयोजित हो रहे ‘योगा प्री-इवेंट’

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 में अभी 50 दिनों से अधिक समय बचा है, मगर इस मेगा इवेंट से पहले विदेशों में स्थित भारत के विभिन्न दूतावासों की ओर से ‘योगा प्री-इवेंट’ शुरू कर दिए गए हैं। इस वर्ष दुनिया भर के देश 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। इसे सफल बनाने के लिए अमेरिका, […]

Read More