देश को नयी दिशा देगी विपक्षी नेताओं की बैठक : खड़गे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को हुई विपक्षी दलों की बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ विपक्ष की यह एकजुटता देश को नयी दिशा देगी। खड़गे ने ट्वीट किया,”संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा एकमात्र दायित्व है। देश को एक नयी दिशा देने के लिए हमारी बैठक।

इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “भारत जोड़ो की हवा चल पड़ी है। अब देशभर में इसका असर दिखेगा। देश तोड़ने वालों के ख़िलाफ़ हम एकजुटता से लड़ेंगे। गौरतलब है कि पटना में आज 15 विपक्षी दलों के 27 नेताओं की बैठक हुई जिसमें वर्ष 2024 के आम चुनाव में BJP के विरुद्ध रणनीति बनाने पर चर्चा की गई। विपक्षी एकता के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही इस बैठक के बाद विपक्षी दलों की अगली बैठक जल्द ही शिमला में आयोजित किए जाने की संभावना है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More