मुख्यमंत्री की गोरखपुर यात्रा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में 2604 करोड़ रुपये की लागत की 727 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.इनमें बाढ़ से बचाव, सड़क, छात्रावास का निर्माण सहित अन्य विभिन्न परियोजनायें शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सात हेल्थ एटीएम का लोकार्पण भी किया है। हेल्थ एटीएम से एक साथ 60 प्रकार की जांच सम्भव है। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की प्रक्रिया के साथ गोरखपुर को जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। भौवापार के पास वेटनरी कॉलेज बनने जा रहा है। भटहट के पास आयुष विश्वविद्यालय बन रहा है। जंगल कौड़िया में एक बेहतरीन डिग्री कॉलेज का निर्माण, सहजनवां में पालिटेक्निक कॉलेज व अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण होने के साथ फर्टिलाइजर कारखाना परिसर में सैनिक स्कूल का निर्माण हो रहा है।

प्रधानमंत्री जी के गरीब कल्याण की बात को आज दुनिया मॉडल के रूप में मान रही है। आज प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अन्तर्गत जीरो बैलेंस पर गरीब का बैंक एकाउंट खुल रहा है। पूरे देश में 48 करोड़ और उत्तर प्रदेश में लगभग 09 करोड़ गरीबों के जन-धन खाते खोले गये हैं। देश देश में 10 करोड़ और प्रदेश में 02 करोड़ 61 लाख गरीबों को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय का लाभ दिया गया। पहले गरीबों के पास शौचालय नहीं होते थे, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलती थीं। देश में 03 करोड़ 50 लाख और प्रदेश में 54 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत एक-एक आवास मिला है। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गरीबों को 05 लाख रुपये की चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है। देश में 50 करोड़ तथा प्रदेश 10 करोड़ लोगों को इस सुविधा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। देश में 80 करोड़ और प्रदेश में 15 करोड़ लोगां को लगातार सवा तीन वर्षों से निःशुल्क राशन की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैउत्तर प्रदेश ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ की तरफ बढ़ रहा है। आज गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज और एम्स संचालित हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक भी बन गया है। फर्टिलाइजर कारखाना फिर से चालू हो गया है। फोरलेन की कनेक्टिविटी हो रही है। उद्योग लग रहे है, रोजगार का सृजन हो रहा है। विकास नये सिरे से आगे बढ़ रहा है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More