आइए जाने कब है आषाढ़ अमावस्या

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को आषाढ़ अमावस्या मनाते हैं। अमावस्या तिथि पर नाराज पितरों को मनाया जाता है, जिससे पितृ दोष खत्म होता है। उनकी नाराजगी दूर करके आशीर्वाद लेते हैं ताकि परिवार की तरक्की हो। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा और दान करने का विधान है। अमावस्या तिथि को क्रोधित पितरों को मनाया जाता है। उनकी नाराजगी दूर करें और आशीर्वाद लें ताकि परिवार आगे बढ़ सके। जब पितर नाराज होते हैं तो उस घर में पितृ दोष होता है। इससे पूरे परिवार की तरक्की रुक जाती है।

आषाढ़ अमावस्या की तिथि मुहूर्त

पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 17 जून शनिवार को सुबह 09 बजकर 11 मिनट से शुरू हो रही है। आषाढ़ अमावस्या तिथि अगले दिन रविवार 18 जून को सुबह 10:06 बजे मान्य होगी। आषाढ़ अमावस्या 18 जून को उदय तिथि है। उस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ ही किया जाएगा। उससे पहले 17 जून को आषाढ़ की दर्श अमावस्या होगी।

आषाढ़ अमावस्या का स्नान-दान शुभ मुहूर्त

18 जून को आषाढ़ अमावस्या स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सुबह 07:08 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक है। इसमें भी सुबह 08 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक लाभ-उन्नति मुहूर्त है, जबकि सुबह 10 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त है।

अमावस्या का महत्व

आषाढ़ अमावस्या के दिन पितरों के देवता अर्यमा की पूजा करनी चाहिए। ये इन्द्र के भाई हैं। अमावस्या के दिन अर्यमा की पूजा करने से भी पितृ दोष शांत होता है। अमावस्या के दिन स्नान के बाद पीपल के पेड़ की पूजा करें और उसकी जड़ में जल चढ़ाएं। इससे देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

अपनाएं सुखी रहने के कुछ नुस्खे

आषाढ़ अमावस्या पर करें ये काम

आषाढ़ अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष का दर्शन करना एवं उसका पूजन करना भी बहुत शुभ माना गया है। पीपल पेड़ के सामने दीपक जलाना एवं मंत्र जाप करने से सभी कष्ट दूर होते हैं।

इस अमावस पर नदियों, सरोवरों और धर्मस्थानों पर स्नान, दान और शांति-कर्म किए जैसे कार्यों को करना भी अत्यंत ही प्रभावशाली माना गया है।

गरुण पुराण में अमावस्या के विषय में बताया गया है। जिसमें इस दिन किए जाने वाले पूजा एवं दान किस प्रकार से अत्यंत ही आवश्यक होते हैं ओर जिन्हें करने से दोषों की समाप्ति होती है।

शिव पूजन, पीपल की पूजा करने के साथ शनि की शांति के लिए भी पूजा आदि काम किए जाते हैं।

आषाढ़ अमावस्या पर नहीं करें ये काम

अमावस्या के दिन चंद्रमा दिखाई नही देता है। ऎसे में अंधकार और भी अधिक गहरा होता है। इसलिए इस दिन को काली रात्रि के नाम से भी पुकारा जाता है। अमावस्या के समय पर तंत्र संबंधित अनुष्ठान का प्रभाव जल्द ही फल देने वाला होता है। इसी कारण से अमावस्या के दिन तांत्रिक कर्म अधिक होते हैं। इस तिथि के समय पर कुछ विशेष बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिये।

मासिक शिवरात्रि आज  है  जानिए शुभ तिथि व पूजा मुहूर्त और पूजा विधि …

इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें इस प्रकार हैं

सिद्धियों से विभिन्न शक्ति को पाने के लिए इस दिन कार्य किए जाते हैं। तो ऎसे में इस दिन किसी भी प्रकार के बुरे प्रभाव से बचने के लिए भी प्रयास किए जाते हैं।

इस दिन ग्रह नक्षत्रों के अनुसार अलग-अलग राशियों के लोगों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। इस लिए अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान और भगवान व अपने ईष्ट देव का पूजन करना चाहिए।

अमावस्या के दिन व्यक्ति को तामसिक भोजन जैसे मांस व शराब जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

क्या है खास आषाढ़ अमावस्या में

आषाढ़ अमावस्या एक ऎसे समय को भी दर्शाती है जब मौसम में एक प्रकार का बदलाव भी होता है। इस समय के दौरान गरम मौसम से अलग बरसात का आगमन होता है तो ऎसे समय में इस संक्रमण काल में जो भी कार्य किया जाता है उसका लम्बे समय तक असर भी होता है। इस कारण से इस दिन में सात्विकता और शुद्धता का बहुत ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

Religion

घर में घेर के आ रही हो परेशानी तो समझें यह विकार हो गया शुरू, जानें परेशानी की वजह, निशानी और उपाय

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र ‘ शास्त्री’ अगर किसी की जन्म कुंडली में सूर्य, शनि साथ-साथ हों या आमने-सामने हों। अगर राहु किसी भी ग्रह के साथ हो तो उस ग्रह से जुड़ा पितृदोष बनता है। राहु सूर्य या गुरु के साथ हो तो प्रमुख पितृदोष बनता है। जन्म कुंडली के 2, 5, 9,या 12 में […]

Read More
Religion

क्या आप जानते हैं नवांश कुण्डली का महत्व और प्रभाव, यदि नहीं तो यह लेख जरूर पढ़ें…

देव नवांश, नर नवांश और राक्षस नवांश के नाम से जाने जाते हैं नवमांश यदि ग्रह अच्छी स्थिति या उच्च के हों तो वर्गोत्तम की स्थिति होती है उत्पन्न -राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैदिक ज्योतिष में नवमांश कुण्डली को कुण्डली का पूरक माना गया है। यह एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण कुण्डली मानी जाती है क्योंकि […]

Read More
Religion

चल रहा है बहुत ही पुण्य मास, करें केवल दो छोटे उपाय और पायें सुख, शांति और स्थिर लक्ष्मी

पापरूपी ईंधन को अग्नि की भाँति जलाने वाला, अतिशय पुण्य प्रदान करनेवाला तथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष यानी चारों पुरुषार्थों को देनेवाला है वैशाख मास, जानें इसका महात्म्य पं. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ वैशाख मासः पद्म पुराण के अनुसार इस मास में भक्तिपूर्वक किये गये दान, जप, हवन, स्नान आदि शुभ कर्मों का पुण्य अक्षय […]

Read More