नेपाल ने भारत को दिया झटका, भारतीयों को चुकाने होंगे अधिक रुपये, भारतीय गाड़ियों पर ज्यादा टैक्स

उमेश तिवारी


भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने भारतीयों को एक बार फिर जोरदार झटका दिया है। भारत से अब नेपाल जाने के लिए लोगों को अतिरिक्त रुपये चुकाने होंगे। नेपाल सराकर के इस फैसले के बाद नेपाल बार्डर से सटे उत्तराखंड के जिलों में रहने वाले लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है। नेपाल सरकार ने भारतीय वाहनों के लिए भंसार (टैक्स) बढ़ा दिया है। राजस्व बढ़ोत्तरी के लिए नेपाल सरकार ने यह फैसला लिया है। नेपाल सरकार ने दोपहिया, चार पहिया और मालवाहक वाहनों के प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी की है। बनबसा से सटे नेपाल की गड्डा चौकी जहां पर नेपाली कस्टम भारतीयों से प्रवेश कर वसूलता है। 17 साल बाद नेपाल सरकार ने भारत से नेपाल में प्रवेश करने वाले वाहनों का भंसार शुल्क बढ़ा दिया है। पूर्व में दोपहिया वाहन से नेपाल कस्टम 125, चार पहिया से 313 और मालवाहक वाहनों से पांच सौ रुपये लेता था।

लेकिन बीते दिनों से प्रवेश शुल्क में भारी बढ़ोत्तरी की गई है। अब दोपहिया वाहनों का 25 रुपये बढ़ाकर डेढ़ सौ चार पहिया वाहनों के लिए करीब 61 रुपये बढ़ाकर 370 से अधिक और मालवाहक वाहनों का ढाई सौ रुपये बढ़ाकर 750 कर दिया है। बनबसा के रास्ते प्रतिदिन औसतन 40 वाहन नेपाल में प्रवेश करते हैं, जिनमें अधिकांश चारपहिया टैक्सी वाहन हैं। एक बार कटी भंसार की पर्ची शाम छह बजे तक वैध होती है।

वैट बढ़ाने के बाद नेपाल में महंगी होगी सब्जी

नेपाल ने वाहनों के प्रवेश पर भंसार बढ़ाने के बाद उत्पादों पर भी वैट ड्यूटी लगा दी गई है। इसके बाद नेपाल के व्यापारी महंगाई से परेशान हैं। इस वजह से भारत से निर्यात हो रहा सामान अधिक मूल्यों पर नेपाल पहुंच रहा है। महेंद्रनगर के वरिष्ठ व्यापारी श्याम गुरुंग और हरिहर धामी ने बताया कि सब्जी काफी महंगी हो गई है।बताया कि जो आलू बीते कुछ दिन पहले 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब 35 के आसपास बिक रहा है। वहीं प्याज के दाम में भी प्रति किलो 10 रुपये तक वृद्धि हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार ने उत्पादों पर 13 फीसदी वैट लगाया है। वहीं दूसरी तरफ सोनौली बार्डर पर स्थित व्यापारी विजय रौनियार, सुभाष जायसवाल,रूपेश अग्रवाल, अमरजीत वर्मा, सुरेश जायसवाल, मोहम्मद मुस्तफा ने कहा है कि नेपाल सरकार की गलत नीति ही नेपाल में मंहगाई की जिम्मेदार है। नेपाल सरकार द्वारा टैक्स बढ़ोतरी के कारण ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जो नेपालियों और भारतीय पर्यटकों के हित में नहीं है। सरकार ने राजस्व वृद्धि के लिए भारतीय वाहनों के प्रवेश पर भंसार बढ़ाया है। सभी प्रकार के वाहनों के लिए अलग-अलग रेट तय किए हैं। भंसार पर्ची शाम छह बजे तक के लिए वैध होगी। इसके बाद पेनाल्टी लगेगी, साथ ही कई उत्पादों में वैट लगाया है, जिससे नेपाल में महंगाई बढ़ने की संभावना है।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More