दिल्ली के कोचिंग संस्थान में लगी आग में कुछ छात्र घायल हुए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में गुरुवार दोपहर एक कोचिंग संस्थान में आग लग लग गयी। घबराहट में बाहर की ओर भागते समय कुछ छात्र घायल हो गये। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी। केजरीवाल ने कहा कि भागने की कोशिश में कुछ छात्रों को मामूली चोटें आई हैं, बाकी सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है और आग पर काबू पा लिया गया है।

अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार आग लगने के समय कोचिंग सेंटर में मौजूद कुछ छात्रों को अपनी जान बचाने के लिए रस्सियों के सहारे नीचे उतरना पड़ा। अग्निशमन विभाग ने कहा कि बत्रा सिनेमा के पास कोचिंग संस्थान में आग लगने के बारे में दोपहर करीब 12 बजकर 27 मिनट पर फोन आया।  दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि  कुल 11 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है और बचाव अभियान जारी है। केजरीवाल ने इस तरह की घटना को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि घबराने की कोई बात नहीं है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। जिला प्रशासन भी मौके पर मौजूद है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More