अब्दुल्ला ने ओडिशा ट्रेन हादसे की CBI जांच के मुद्दे पर कांग्रेस के रूख पर उठाया सवाल

बेंगलुरू। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को ओडिशा ट्रेन हादसे की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच शुरू करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के रुख पर सवाल उठाया। अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, “कम से कम फारूक अब्दुल्ला एक जांच चाहते हैं। यह किया जाना चाहिए, क्योंकि लोग जानना चाहते हैं कि 300 से अधिक लोग क्यों मारे गए। कई परिवार नष्ट हो गए हैं। कई गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में पड़े हैं। आप यह कैसे कह सकते हैं कि वे नहीं जानना चाहते कि क्या हुआ और क्यों हुआ और इस काम को करने के लिए कौन जिम्मेदार है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा से उनके पद्मनाभनगर स्थित आवास पर मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद है, यह भारत की सबसे बड़ी आपदा थी। जांच होनी चाहिए और दोषियों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ क्षेत्रीय दलों का एक साथ आना जरूरी है। इस सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा कि यह भगवा पार्टी के बारे में नहीं है, बल्कि सवाल देश का है और देश को “विभाजन” से बचाने का है।

उन्होंने कहा, “सवाल भाजपा का नहीं है, बल्कि देश का है। क्या आप चाहते हैं कि देश का विभाजन धार्मिक आधार पर हो? क्या हमें एकजुट करता है? यह एक साथ काम करने की इच्छा है, इस राष्ट्र को एक साथ बनाने और एक साथ बढ़ने की है। यही महत्वपूर्ण है। देवेगौड़ा के साथ अपनी बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी और उरी परियोजना का उद्घाटन करने और राजौरी का दौरा करने के लिए जम्मू- कश्मीर की देवेगौड़ा की यात्रा की याद दिला दी, जब आतंकवाद के कारण कोई भी राज्य का दौरा नहीं करना चाहता था। उन्होंने कहा, “दोनों स्थान सीमा के करीब हैं। उनकी यात्रा ने दुनिया को दिखाया कि कश्मीर इस देश का हिस्सा है। (वार्ता)

National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More
Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More