स्लोवेनिया में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

स्लोवेनिया। राजधानी लजुब्लजाना के पूर्वी हिस्से में सोमवार दोपहर को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि 57 और 58 साल की उम्र के लजुब्जाना के दो लोग घटनास्थल पर मृत पाए गए, जबकि 47 साल के लजुब्जाना के एक अन्य व्यक्ति को घटनास्थल के करीब मृत पाया गया। पुलिस का मानना है कि सबसे कम उम्र के हमलावर व्यक्ति ने अन्य दो लोगों को मार डाला। स्थानीय मीडिया ने बताया कि तीसरे व्यक्ति ने आत्महत्या की होगी।

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और लोगों से उनके निर्देशों का पालन करने को कहा है। फिलहाल पुलिस ने गोलीबारी के कारणों के बारे में और कोई जानकारी नही दी है। मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि स्लोवेनिया में गोलीबारी की घटनाएं दुर्लभ है। आँकड़ों के अनुसार यह यूरोप के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। नागरिकों को केवल पंजीकृत आग्नेयास्त्र रखने की अनुमति है और यदि वे आग्नेयास्त्र खरीदना चाहते हैं तो उन्हें एक विशेष परमिट प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। (वार्ता)

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More