भारतीय संविधान में सभी वर्गों के लिए उचित प्रतिनिधित्व: भीमराज

गांव में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण


लखनऊ। भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की 132वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को रायबरेली के पाहो गांव में ग्राम वासियों द्वारा विस्थापित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधायक, हरचंदपुर राकेश सिंह एवं इंजीनियर भीमराज साहब ने किया। इस अवसर पर राकेश सिंह एवं इंजीनियर भीमराज साहब ने उपस्थित लोगों को बताया कि बाबा साहब ने बहुत अथक प्रयास करके भारत का संविधान बनाया। वर्तमान में भारत एक लोकतांत्रिक देश है और संविधान के अनुसार चल रहा है।

भारतीय संविधान में सभी वर्गों के लिए उचित प्रतिनिधित्व एवं समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व करुणा, मैत्री, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक बराबरी का सभी को समान अधिकार है। बाबा साहब कहते थे किसी समाज की प्रगति उस समाज की महिलाओं की शिक्षा पर निर्भर करती है, और उसका आकलन इस प्रकार किया जाता है की किस समाज में कितनी महिलाएं शिक्षित है। बाबा साहब जब श्रम सदस्य थे, तब उन्होंने कामगरो के लिए काम के आठ घंटे तय कराये थे। एवं प्रसूता महिलाओं के लिए छुट्टी का प्रावधान कराया था।

डॉक्टर अंबेडकर की प्रवृत्ति विध्वंसक नहीं विधायक थी। और इसका श्रेय उनकी महानता विद्यता को था। इनकी विद्यता के सामने विरोधी भी नतमस्तक हुए। भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता की हैसियत से भारत की राजनीतिक एकता की ओर हिंदू कोड बिल के जिसके चार भागों में विभाजित अलग-अलग बिल पास हुए ,प्रस्तावक के रूप में हिंदू, जैन, बौद्ध सब की सांस्कृतिक तथा सामाजिक एकता की बुनियाद सुदृढ़ बनाने में डॉक्टर अंबेडकर का हाथ रहा। आज हम विश्व के इस महान विभूति को की जयंती पर शत शत् नमन् करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पाहो, ग्राम प्रधान राम सिंह , कमल किशोर, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, राजकिशोर एवं बाबूलाल आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति मुख्य रूप से थी।

Central UP

BBLC इण्टर कालेज खमरिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया शुभारंभ

नया लुक संवाददाता खमरिया खीरी। स्थानीय BBLC इण्टर कालेज में स्वर्गीय पंडित रामनरेश अवस्थी की स्मृति में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारम्भ हो गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर खामरिया नाईट राइडर्स व मुस्कान इलेवन समर्दा के बीच मैच का शुभारंभ करवाया। […]

Read More
Central UP

जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में हाई स्कूल बोर्ड का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

  जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में बोर्ड परीक्षा वर्ष-2024 का परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शुभी सिंह ने 89.3 तथा दूसरे स्थान पर श्रेया गौतम ने 88.1 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली खुशबू गुप्ता […]

Read More
Central UP

EXCLUSIE CRIME NEWS: साल-दर-साल कमजोर हो रही थी मुख्तार की फायर पॉवर, कुछ इस तरह गई मुख्तारी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भले ही कुछ बातें संबंधित विभाग की फाइलों में गोते लगा रही हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि अपराध का इतिहास अनगिनत रहा। मुख्तार अंसारी के राजनीतिक और आर्थिक साम्राज्य के साथ उसके गैंग की फायर पावर कई सालों […]

Read More