दुनिया के स्वास्थ्य के लिए काम कर रहा है भारत: मांडविया

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर वॉकथॉन का नेतृत्व किया जिसका उद्देश्य गैर संचारी रोगों और मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता पैदा करना था। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यहां वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीन पवार भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का आयोजन ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की मुख्य विषय वस्तु के अंतर्गत किया गया था। वॉकथॉन का उद्देश्य न केवल गैर-संचारी रोगों (NCD) को दूर रखने के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव हेतु स्वस्थ आदतों के बारे में जागरूकता पैदा करना था। वॉकथॉन विजय चौक, कर्तव्य पथ से शुरू होकर इंडिया गेट से होते हुए निर्माण भवन पहुंचा। इसमें 350 से अधिक प्रतिभागियों ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए पैदल यात्रा में भाग लिया। इन्होंने जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं, बीमारियों जैसे उच्च रक्तचाप को रोकने और नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ और सक्रिय जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मांडविया ने कहा कि यह वसुधैव कुटुम्बकम का भारत का दर्शन है जहां हम सभी के लिए प्रगति के बारे में सोचते हैं। यह दर्शन कोविड संकट के दौरान देखा गया था, जब भारत ने बिना किसी व्यावसायिक लाभ के जरूरतमंद देशों को टीके और चिकित्सा की आपूर्ति की। भारत हर किसी की मदद करने में सबसे आगे रहा है और इसी भावना के साथ भारत अपने नागरिकों और दुनिया के स्वास्थ्य के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि केवल स्वस्थ नागरिक ही एक स्वस्थ समाज और बदले में एक विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

आंकड़ों के अनुसार NCD वर्तमान में देश में सभी मौतों के 63 प्रतिशत से अधिक के लिए जिम्मेदार है। इनमें तंबाकू और शराब के उपयोग, खराब आहार की आदत, अपर्याप्त शारीरिक गतिविधि और वायु प्रदूषण शामिल हैं। NCD के विकास के लिए प्रमुख जोखिम कारण में एक शारीरिक निष्क्रियता है। राष्ट्रीय NCD निगरानी सर्वेक्षण (NNMS) (2017-18) के अनुसार भी, 41.3 प्रतिशत भारतीय शारीरिक रूप से निष्क्रिय हैं। शारीरिक गतिविधि न केवल कार्डियोवैस्कुलर बीमारी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर इत्यादि सहित NCD के जोखिम को कम करती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है‌ और डिमेंशिया की शुरुआत में देरी करती है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More