भारत को अंतरराष्ट्रीय बड़ी सफलता, संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के लिए हुआ चुनाव

शाश्वत तिवारी


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बड़ी सफलता मिली है। भारत कड़े मुकाबले में चार साल की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के लिए चुना गया है। भारत ने इस चुनाव में 53 वोटों में से 46 वोट प्राप्त किए। बता दें कि इस चुनाव में भारत के आलावा चीन, संयुक्त अरब अमीरात और साउथ कोरिया ने हिस्सा लिया था। इस चुनाव में भारत ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस जीत के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट कर बधाई दी है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट किया भारत को एक जनवरी 2024 से शुरू होने वाले चार साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सांख्यिकीय निकाय के लिए चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन, एक प्रतिस्पर्धी चुनाव में इतनी मजबूती से आने के लिए  टीम को बधाई। सांख्यिकी के क्षेत्र में भारत की विशेषज्ञता, विविधता और जनसांख्यिकी ने इसे संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग में स्थान दिलाया है। फिलहाल एशिया प्रशांत क्षेत्र से दूसरे सदस्य के लिए चीन और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला चल रहा है। भारत का चुनाव गुप्त मतदान से हुआ, जबकि अर्जेंटिना, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया, यूक्रेन, यूनाइडेट रिपब्लिक ऑफ तंजानिया और अमेरिका निर्विरोध चुने गए। गौरतलब है कि चार साल का कार्यकाल अगले साल एक जनवरी से शुरू होगा।

International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More