दिल्ली में फिर लगे नए पोस्टर, नाम लिए बिना PM मोदी पर साधा गया निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच बीते कुछ दिनों से पोस्टर वॉर चल रही है। इसी कड़ी में आज AAP के दफ्तर के पास नए पोस्टर लगे दिखे। इन पोस्टरों पर लिखा है ‘क्या भारत के पीएम पढ़े लिखे होने चाहिए?’ बताया गया है कि  पोस्टर में नाम भले न लिखा गया हो, लेकिन साफ हो जाता है कि ये पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाले हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पिछले दिनों से मोदी की शिक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बताया गया है कि  दिल्ली विधानसभा में कहा था कि मोदी अनपढ़ हैं। AAP ने इस बारे में एक न्यूज चैनल के ट्वीट को रीट्वीट भी किया है।

इन 11  भाषाओं में जारी हुए पोस्टर

आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ 11 भाषाओं में पोस्टर जारी किए हैं। पोस्टर हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, पंजाबी, मलयालम, उड़िया, कन्नड़, बांग्ला, गुजराती, उर्दू और तेलुगु भाषाओं में तैयार कराए गए हैं। आम आदमी पार्टी 30 मार्च को पूरे देश में ये पोस्टर लगा रही है। AAP के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को बताया था कि देश में BJP की अघोषित तानाशाही लागू हो चुकी है। वह लोकतंत्र खत्म करने में लगी हुई है। BJP चुनाव आयोग व CBI-ED को अपने इशारे पर चलने पर मजबूर कर रही है।

उनका काम केवल विपक्ष के नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे चलाकर जेल के अंदर बंद करने तक सीमित रह गया है। इसके अलावा न्यायपालिका को भी कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। वहीं वह राज्य सरकारों को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दे रही है, लेकिन अब देश और विपक्ष के नेता किसी भी तरह के षड्यंत्र व फर्जी FIR से डरने वाले नहीं है।(इनपुट-BNE/गूगल)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More