दिल्ली में मानव सेवा संस्थान सेवा के निदेशक राजेश मणि हुए सम्मानित

उमेश तिवारी

नौतनवां/महराजगंज। भारत नेपाल सीमा पर मानव व बाल की तस्करी की रोकथाम को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाले मानव सेवा संस्थान सेवा के निदेशक राजेश मणि को भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें सम्मानित किया। इस राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए जाने पर तमाम सामाजिक संगठनों पत्रकारों और राजनेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दे कि गत दिनों नई दिल्ली में भारत सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें सरकार के गृह विभाग ,सशस्त्र सीमा बल ,बीएसएफ, पुलिस व लगभग सभी प्रदेश जो प्रमुख रूप से मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं कार्य करती है। वह सभी संगठन के प्रमुख लोग सम्मिलित थे।

राष्ट्रीय बाल अधिकार व संरक्षण आयोग ,भारत सरकार के बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रियंका कानूनगो ने पांच प्रदेश के लोगों को सम्मानित किया। जिसमें दिल्ली, महारास्ट्र गोवा, झारखंड तथा उत्तर प्रदेश शामिल रहा। इन सभी को जिन्होंने मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग )की रोकथाम को लेकर सराहनीय कार्य किए थे उन्हें सम्मानित किया गया। मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफकिंग )की रोकथाम को लेकर सराहनीय कार्य के लिए उत्तर प्रदेश से केवल मानव सेवा संस्थान सेवा के निदेशक राजेश मणि को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। बताते चलें कि राजेश मणि मानवाधिकारों व बाल अधिकारों को लेकर तथा इंडो नेपाल बार्डर पर बाल तस्करी और मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं।

जिसकी गूंज भारत ही नही पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भी रहती है। मणि को सम्मानित किए जाने पर मानव सेवा संस्थान सेवा की अध्यक्ष आशा त्रिपाठी ,राकेश नायर निवर्तमान विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, डॉ. हरिश्चंद्र मणि, शंभु प्रसाद शुक्ल, डॉ. आशुतोष शुक्ल, डॉ. रूप कुमार बनर्जी भाजपा नेता भानु प्रकाश मिश्र,पूर्व कैबिनेट मन्त्री व विधायक फतेह बहादुर सिंह, इंडो नेपाल बार्डर सोनौली के वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू जायसवाल, उमेश चंद्र त्रिपाठी,अरविंद त्रिपाठी,राहुल त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी,बसपा के वरिष्ठ ने व सोनौली नगर पंचायत के चेयरमैन पद के प्रत्याशी दीपक बाबा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोगी कार्यकर्ता रोहन सेन ,धर्मेंद्र सिंह ,मार्तण्ड त्रिपाठी ,रमेश चंद्र त्रिपाठी सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।

Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More
Purvanchal

96.8 प्रतिशत अंक लाकर रक्षित तिवारी हुआ लखनऊ टॉपर

 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्डम वे प्रोगेसिव इंटर कॉलेज के छात्र ने प्राप्त किया 96.8 प्रतिशत अंक ए अहमद सौदागर लखनऊ । चिनहट क्षेत्र के तिवारीगंज रक्षित तिवारी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में लखनऊ टॉपर हुआ है। मूल रूप उन्नाव का रहने वाला यह परिवार चिनहट के संस्कृति विहार में रहता है। […]

Read More