भाजपा सरकार के सुशासन पर जनता का विश्वास: ब्रजेश पाठक

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


कुछ दिन पहले उप मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधानसभा सभा में सरकार की उपलब्धियां गिनाते समय विपक्ष पर जोरदार हमला बोला था। उन्होने सिलसिलेवार रूप से पिछली सरकारों के मुकाबले विकास और सुदृढ़ कानून व्यवस्था पर भाजपा शासन की बढ़त को रेखांकित किया था।एक बार फिर उन्होने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने सुशासन की स्थापना की है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। भ्रष्टचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल किया जा रहा है। यही कारण है कि भाजपा को लगातर ज़न विश्वसन हासिल हो रहा है। दूसरी तरह विपक्ष के नेता परेशान है। हर चुनाव में राज्य की जनता भाजपा पर भरोसा जता रही है। बृजेश पाठक प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होने जांच एजेन्सी पर सवाल उठाने वाले उन विपक्षी नेताओं पर पलटवार किया, जिन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था। इन नेताओं ने

जांच एजेंसियों की कार्य पद्धति पर सवाल उठाते हुए विपक्षी नेताओं को फंसाने का आरोप लगाया था। बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव समेत पूर्ववर्ती सपा की सरकारों को कटघरे में खड़ा किया है। कहा कि पत्र लिखने वाले सभी नौ नेता भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे हैं। अपना बचाव करने के लिए यह हथकंडा अपना रहे हैं।  पांच मार्च को नौ विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां गलत तरीके से कार्य कर रही हैं। पाठक ने कहा कि उन सभी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। कदाचार के आरोप हैं। उसमें सपा के मुखिया भी हैं। भ्रष्टाचार के दल-दल में सपा की सारी सरकारें आकंठ डूबी रही हैं। गोमती रिवर फ्रंट घोटाला, JPNIC घोटाला हमें आज भी याद है। सपा सरकार में 97 हजार करोड़ से अधिक का खाद्यान्न घोटाला हुआ। सपा सरकार में ही खनन घोटाला हुआ। अखिलेश सरकार के खनन मंत्री अभी तक जेल में हैं। उनकी सरकार में लैपटॉप घोटाला हुआ है। खाद्यान्न घोटाले की CBI जांच चल रही है।

पुलिस भर्ती घोटाला भी सपा सरकार में हुआ था। समाजवादी पेंशन घोटाला हुआ था। सपा के लोगों ने अपने कार्यकर्ताओं को अपने लोगों को पेंशन का लाभ दिलाया था। UPPSC में भी घोटाला हुआ। उप्र लोक सेवा आयोग को एक जाति का आयोग बनाकर रख दिया था। उन्होंने कहा कि इत्र के मित्र के बारे में चुनाव से पहले आप सबने सुना ही था। अरबों रुपये मिले थे। बृजेश पाठक ने तंज कसा कि अखिलेश यादव भ्रष्टाचार के कुलभूषण हैं। इसके लिए उन्हें पुरस्कार मिलना चाहिए। सपा शासन में जब-जब भर्तियां हुई हैं, तब तब घोटाले हुए हैं। उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विपक्षी नेता खुद को बचाने के लिए आरोप लगा रहे हैं। लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगी।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More