BJP का लक्ष्य जाति नहीं बल्कि विकास है: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि बूथ की शक्ति ही  BJP  की असल ताकत है। बूथ का प्रबंधन जितना अच्छा होगा जीत उतनी ही अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि जब भी कोई सरकारी कार्यक्रम हो  पार्टी कार्यकर्ता को वहां पर उपस्थित होना चाहिए। यह भी  सुनिश्चित किया जाए कि योजना का लाभ हर व्यक्ति तक जरूर पहुचे। रकाबगंज लखनऊ में मध्य विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह नहीं सोचना चाहिए। कि किसी स्थान अथवा समुदाय के लोगों का वोट पार्टी को  नहीं मिलेगा।  रामपुर और आजमगढ में BJP की जीत से यह अवधारणा भी ध्वस्त हो गई  है। कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी पार्टी से जुड रहे हैं। पार्टी महिलाओं को भी आगे बढा रही है। यह एकमात्र पार्टी है जो  जाति के आधार पर काम नहीं करती है। BJP का लक्ष्य जाति नहीं बल्कि विकास  है। हमे अपने संगठन को हर हाल में और मजबूत करना है। आने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव और लोकसभा चुनाव को लक्ष्य मानते हुए उनमें विजय के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी से तैयारी की जानी चाहिए।

डॉ शर्मा ने  कहा कि जनता के सुख दुख में भागीदार बनने और त्योहार पर लोगों से मिलने से पार्टी की जीत की भूमिका तैयार होती है। इस बात का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए कि जो प्रत्याशी होगा वह  लोगों के पास जाएगा। क्योंकि BJP में प्रत्याशी नहीं पार्टी चुनाव लडती है और कमल का फूल निशान ही प्रत्याशी माना जाता है। उन्होंने इसके लिए गुजरात का उदाहरण भी दिया और कहा कि वहां पर जब भी प्रत्याशी की बात होती है तो लोग कमल के फूल को  ही प्रत्याशी  बताते हैं। सब लोग एकजुट होकर उसे विजयी बनाने के लिए परिश्रम करते हैं। टिकट वितरण के बाद हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ता तो ऐसे हैं कि जिनका पूरा जीवन गुजर गया पर टिकट नहीं मिला । इसके बावजूद पार्टी के प्रति उनका लगाव और समर्पण कभी कम नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि जनसंघ व BJP  के प्रारंभ के दिनों में कार्य करना अत्यन्त कठिन था। संसाधनों का आभाव था  वहीं कांग्रेस की सरकार बडॉ उत्पीडन करती थी। प्रचार तक नहीं करने दिया जाता था। चन्दा करके काम चलाया जाता था। ऐसे समय में  उज्जवल भविष्य की कामना में संगठन के प्रति समर्पण व दृढता  से किए गए कार्य के कारण BJP आगे बढी है। इसमे  बूथ का प्रबंधन सबसे अहम है तथा  बूथ अध्यक्ष BJP की एक मजबूत कडी होती है। बूथ स्तर पर पार्टी अलग से कार्यक्रम भी कराती है। मन की बात कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि इसे बूथ स्तर पर सुनने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री के निर्देशों के प्रसार की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता की होती है। पूर्व के समय में जब मोबाइल नहीं होता था तब भी BJP का कार्यकर्ता दिल्ली से कही गई बात को समान रूप से देश के हर कोने में पहुचा देता था। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विजय उसी की होती है, जो निचले स्तर पर मजबूत होता है।

BJP का कार्यकर्ता अनुशासित है और पार्टी में  बूथ का कार्यकर्ता ही आगे चलकर बडॉ नेता बन जाता है।  डॉ शर्मा ने अपने महापौर चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय विरोधी प्रत्याशी साधन सम्पन्न थे पर कार्यकर्ता हमारा अधिक प्रतिबद्ध व समर्पित था। वहीं समर्पित कार्यकर्ता जीत का आधार बना और पार्टी ने चुनाव जीता था।  कार्यक्रम में मध्य विधानसभा के BJP प्रत्याशी रजनीश गुप्ता बॉबी वरिष्ठ नेता अमित गुप्ता, सुनील यादव मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, आनंद पांडे, अंकित सिंह, मुकेश सिंह मोंटी तथा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Central UP

BBLC इण्टर कालेज खमरिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया शुभारंभ

नया लुक संवाददाता खमरिया खीरी। स्थानीय BBLC इण्टर कालेज में स्वर्गीय पंडित रामनरेश अवस्थी की स्मृति में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारम्भ हो गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर खामरिया नाईट राइडर्स व मुस्कान इलेवन समर्दा के बीच मैच का शुभारंभ करवाया। […]

Read More
Central UP

जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में हाई स्कूल बोर्ड का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

  जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में बोर्ड परीक्षा वर्ष-2024 का परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शुभी सिंह ने 89.3 तथा दूसरे स्थान पर श्रेया गौतम ने 88.1 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली खुशबू गुप्ता […]

Read More
Central UP

EXCLUSIE CRIME NEWS: साल-दर-साल कमजोर हो रही थी मुख्तार की फायर पॉवर, कुछ इस तरह गई मुख्तारी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भले ही कुछ बातें संबंधित विभाग की फाइलों में गोते लगा रही हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि अपराध का इतिहास अनगिनत रहा। मुख्तार अंसारी के राजनीतिक और आर्थिक साम्राज्य के साथ उसके गैंग की फायर पावर कई सालों […]

Read More