सिसोदिया की गिरफ्तारी गंदी राजनीति का परिणाम : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी गन्दी राजनीति का परिणाम है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मनीष बेक़सूर हैं। उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति का परिणाम है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा।

आप नेता संजय सिंह ने कहा, कि सिसोदिया की गिरफ़्तारी तानाशाही की इंतेहा है। आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ़्तार करके अच्छा नही किया मोदी । भगवान भी आपको माफ़ नही करेगा। एक दिन आपकी तानाशाही का अंत ज़रुर होगा। उन्होंने कहा कि  यह एक ऐसे शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई है जो दिन रात मेहनत करके लाखों बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। प्रधानमंत्री आपने अच्छा नहीं किया है, आपने गुनाह किया है, यह पाप है। दिल्ली के लाखों बच्चों के साथ आपने पाप किया है।

ईश्वर भी आपको माफ नहीं करेगा। एक बेबुनियाद झूठे और फर्जी मामले में आपने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। आपकी हिम्मत है जिस गौतम अडानी ने लाखों करोड़ का घोटाला किया, उसको गिरफ्तार करने की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि मनीष सिसोदिया जी की गिरफ़्तारी असल में दिल्ली के लाखों बच्चों की शिक्षा की अवमानना हैं। स्कूल बनाने वाले को जेल भेजना भाजपा के “एजेंडे” का हिस्सा है। ग़ौरतलब है कि सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में CBI ने आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। (वार्ता)

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More