सोनौली: गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ा जनसैलाब

उमेश तिवारी


नौतनवां/महराजगंज। आज सुबह से ही श्रीराम जानकी मंदिर सोनौली के प्रांगण में डॉक्टरों की विशेष टीम ने कैम्प लगा कर नगर के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया, वहीं मरीजों का जांच निशुल्क तो हुआ ही साथ मे दवाएं भी निशुल्क प्रदान किया गया। जानकारी देते चले कि, आज सुबह करीब 10:30 बजे से आदर्श नगर पंचायत सोनौली के रामजानकी मंदिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर को सफल बनाने के लिए सेवा भारती जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, जिला संरक्षक सीताराम लोहिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम लग गई। नगर में लगे इस कैम्प में छह डॉक्टरों की विशेष टीम ने लोगों का जांच करना शुरू कर दिया।

वहीं सबसे पहले माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये बाबा शिवनारायण दास महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी, कन्हैयालाल गुप्ता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने पूजा अर्चना की। आज देवरिया मेडिकल कॉलेज के विशेष डॉक्टरों टीम श्रीराम जानकी मंदिर में लगने वाली निशुल्क चिकित्सा शिविर में अपना योगदान प्रदान करने वाले डॉक्टरों की टीम में डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. सीपी तिवारी, डॉ. अभय कीर्ति शुक्ला, डॉ. ऋषिकेश कौशिक, डॉ. अभिजीत सिंह, डॉ. शुभम जायसवाल है। इस मौके पर कृपाशंकर कान्दू, बबलू सिंह,  उमाकान्त मद्धेशिया, प्रदीप जायसवाल, सेक्टर प्रमुख प्रेमनाथ सिंह, स्टार प्रचारक भाजपा जुगुल किशोर कन्नौजिया सहित तमाम लोगो ने सहभागिता की।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More