गांजा तस्करों को पकड़ने पहुंची SSB का टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, कंमाडेंट को मारी गोली

उमेश तिवारी

बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को रोक पाना मुश्किल होता जा रहा है। नया मामला अररिया जिले से जुड़ा है, जहां बीते सोमवार को गांजा तस्करों ने एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम को गोली मार दी। हालांकि गोली उनके जांघ में लगी है। वहीं जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर भी गिरफ्तार हुआ है। वहीं जख्मी तस्कर का इलाज फारबिसगंज में चल रहा है। बताते चलें कि बिहार के अररिया में तस्कर और एसएसबी 56 वीं वाहिनी के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान एस एसबी कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम को गोली लग गई। इस दौरान एक तस्कर को भी गोली लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है। घटना इंडो-नेपाल बार्डर से सटे पतराहा की है। जानकारी के अनुसार घटना घूरना थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांजा तस्करी की गुप्त सूचना पर कमांडेंट अपनी बटालियन के साथ बार्डर एरिया में औचक निरीक्षण करने निकले थे।

सूचना मिली थी कि घूरना से एक कार में गांजा नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा है। गाड़ी में नीचे में गांजा और ऊपर में चाइनीज सेब लोड किया गया है। इस दौरान कार को रोका गया। कार रोकते ही वहां पर तस्कर जुट गए। तस्कर और कमांडेंट में हाथापाई शुरू हो गई। ग्रामीणों ने भी हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसी दौरान तस्कर ने कमांडेंट पर गोली चला दी, जो उनके जांघ में लग गई। घटना की सूचना मिलने पर फारबिसगंज एसडीपीओ शुभांक मिश्र के अलावा कई थाने की पुलिस और बटालियन के सैकड़ों एसएसबी जवान घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पांच लोगों की पहचान कर ली गई है। झड़प में घूरना के एक तस्कर मोहम्मद अफाक का बेटा मोहम्मद अफताब को भी हाथ में गोली लगी है।

बहन की शादी के खरीदने गया था सेब

आफताब के परिजनों का कहना है कि अफताब अपनी बहन की शादी के लिए सेव खरीदकर फारबिसगंज से अपने घर घुरना आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में एसएसबी के जवानों ने रोका और उसके साथ मारपीट करने लगे, फिर गोली मार दी गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों खतरे से बाहर हैं।

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More