भारत-नेपाल सीमा पर आपस में भिड़े दो SSB जवान

एक ने दूसरे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती


उमेश तिवारी


जनकपुर/ नेपाल । बिहार के सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच खूनी संघर्ष की घटना घटी है। दो जवानों के बीच का विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि एक जवान ने दूसरे जवान के ऊपर गोली चला दी।इस घटना में SSB के एक जवान को गोली लगी है और जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोनबरसा के नरकटिया बीओपी में तैनात जवानों के बीच हुए विवाद की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार सुबह अचानक SSB के दो जवानों के बीच विवाद छिड़ गया। विवाद इतना अधिक आगे बढ़ गया कि एक जवान ने अपना आपा खो दिया और अपने इंसास राइफल से दूसरे जवान पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि जिस जवान को गोली लगी है। वो झारखंड के रहने वाला है और धर्मेंद कुमार जोलेजो के तौर पर जख्मी की पहचान हुई है। वहीं गोली चलाने वाले आरोपित की पहचान राजस्थान के थान सिंह मीणा के रूप में हुई है।

राजस्थान के जवान ने मारी गोली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोली लगने के बाद झारखंड निवासी जवान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।
जवान को सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं गोली चलाने वाले जवान को हिरासत में ले लिया गया।

पैर में मारी गोली

पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। दोनों जवानों के बीच किस बात को लेकर विवाद था, यह अभी तक सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि जवान के पैर में गोली लगी है। सशस्त्र सीमा बल की 51वीं बटालियन के नरकटिका बीओपी में जवान की तैनाती है।

International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More