मजबूत संबंधों का पुराना इतिहास

शाश्वत तिवारी


बांग्लादेश की ये यात्रा भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप है। बांग्लादेश भारत का विकास साझेदार है और इस क्षेत्र में सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। भारत ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के अन्‍तर्गत अपने पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण और आपसी हित के संबंध विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी नीति के तहत विदेश सचिव विनय क्वात्रा बांग्लादेश से पहले 13 और 14 फरवरी को नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर थे।

भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा बांग्लादेश के विदेश सचिव मसूद बिन मोमन के निमंत्रण पर 15 और 16 फरवरी को बांग्लादेश की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार विदेश सचिव की आगामी यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी और विविध क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को गति प्रदान करेगी। दोनों विदेश सचिव राजनीतिक व सुरक्षा, जल, व्यापार व निवेश, बिजली व ऊर्जा, रक्षा, कनेक्टिविटी और उप-क्षेत्रीय सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

बांग्लादेश भारतीय राज्यों असम, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के साथ सीमा साझा करता है। दोनों देशों के बीच एक समुद्री सीमा भी है। बांग्लादेश कई कनेक्शन परियोजनाओं पर काम भी कर रहा है। भारत बांग्लादेश को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने वाला पहला राष्ट्र रहा है और दिसंबर 1971 में इसकी स्वतंत्रता के तुरंत बाद राजनयिक संबंध स्थापित किए गए थे। साथ ही साल 2015 में ‘भूमि सीमा’ समझौते पर हस्ताक्षर, जिसने सीमा विवाद को सुलझाया, दोस्ती को और भी मजबूत किया। भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय व्यापार में सुलह और प्रगति दिखाने के लिए भारत ने बांग्लादेश को COVID-19 वैक्सीन और अन्य चिकित्सा उपकरण भेजे थे।

Biz News

कारगिल ने आहार 2023 में प्रदर्शित किया खाद्य सामग्री फूड इनग्रेडिएंट का पूरा पोर्टफोलियो,

उपभोक्ताओं के लिए हेल्‍दी फूड सॉल्यूशंस की दिशा में इनोवेशन पर नजर नई दिल्ली। भारतीय खाद्य और बेकरी उद्योग में सतत रूप से स्वस्थ और इनोवेटिव फूड सॉल्यूशंस तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप कारगिल ने फूड एक्जीबिशन- आहार 2023 में कई रोमांचक उत्पादों की पेशकश की है। आहार भारत की सबसे बड़ी फूड […]

Read More
Biz News

UAE के अर्थव्यवस्था मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक-अल-मरी ने पलवल में हिंद टर्मिनल लॉजिस्टिक्स पार्क का किया दौरा

कंपनी के मौजूदा संचालन और भारत के लिए भविष्य की निवेश योजनाओं की समीक्षा की, नई दिल्ली।  UAE के अर्थव्यवस्था मंत्री  अब्दुल्ला बिन तौक-अल-मरी ने हरियाणा के पलवल में हिंद टर्मिनल लॉजिस्टिक्स पार्क का दौरा किया। वह भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित पार्टनरशिप समिट 2023 में भाग लेने के लिए भारत में थे। लॉजिस्टिक्स […]

Read More
Biz News

मंडी में एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ एसुस ने अपनी Pan India Retail Strategy  को मजबूत किया

लखनऊ। ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने देश भर में ब्रांड के रिटेल फुटप्रिंट को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, आज मंडी में एक विशेष स्टोर लॉन्च की घोषणा की। 300 वर्ग फुट में फैला हुआ यह नई एक्सक्लूसिव स्टोर इलेक्ट्रॉनिक्स (New Exclusive Store Electronics) और कम्प्यूटर हार्डवेयर (Computer hardware) […]

Read More