भारत नेपाल सीमा पर भारी मात्रा में नेपाली और भारतीय करेंसी बरामद , स्कूटी सहित दो लोग हिरासत में,

उमेश तिवारी


नौतनवा /महराजगंज। आज बीते शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध दिखने पर स्कूटी सवार दो लोगों की जांच की गई। तो भारतीय व नेपाली मुद्रा के साथ नगदी बरामद हुआ। SSB  जवानों स्कूटी सहित दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया।

बताते चलें कि सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के सीमा चौ़की डंडाहेड पर जवानों द्वारा पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान दो व्यक्ति जो स्कूटी पर सवार थे चोरी छुपे भारत से नेपाल में प्रवेश के फिराक में थे जिन्हें देखकर पेट्रोलिंग पार्टी को शक होने पर उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया और उनसे पूछताछ की गई तो वो घबराने लगे उनकी तलाशी ली गई।

तो उनके पास से 1720000 रूपया नेपाली मुद्रा व 6420 रूपया भारतीय मुद्रा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान दोनों इस मुद्रा का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिससे उन्हें अवैध मुद्रा के साथ हिरासत में ले लिया गया। इन अभियुक्तों ने अपना नाम श्याम सुंदर जायसवाल व तुलसी राम भंडारी बताया। इन अभियुक्तों को SSB ने बरामद रूपये और स्कूटी समेत अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया।

Purvanchal

सोनौली नगर पंचायत मे मूलभूत सुविधाओं के लाले, नहीं है रोड नाली बिजली और पानी

देवांस जायसवाल महराजगंज। सोनौली कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिले 5 साल हो चुके हैं, फिर भी अभी भी कई जगहों पर मूलभूत सुविधाओं का अकाल पड़ा हुआ है। जहां गांधीनगर के हरियाली पार्क का इलाका अधिकतम सुविधाओं से वंचित रहता है वहीं उसी वार्ड के पाठक टोला में नाली एवं रोड की अव्यवस्था […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में […]

Read More
Purvanchal

कृषि मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

नन्हें खान देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज देर सायं विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन की मंशा अनुरूप उच्च गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण […]

Read More