सोनौली बॉर्डर से थाईलैंड के भिक्षुओं का दल लुंबिनी रवाना

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं का दल भारत में स्थित भगवान बुद्ध से जुड़े सभी प्रमुख तीर्थस्थलों का पैदल भ्रमण कर दर्शन व विशेष प्रार्थना करते हुए शुक्रवार को सोनौली थाई 960 टेंपल पहुंचा। यहां सभी बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत किया गया। विश्राम के बाद सोनौली इमीग्रेशन में पासपोर्ट जांच कराने के बाद थाईलैंड के बौद्ध भिक्षु भगवान बुद्ध की जन्मस्थली नेपाल के लुंबिनी के लिए रवाना हो गए।

थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं के दल में कुल 90 तीर्थ यात्री हैं। अपने साथ भोजन सामग्री व टेंट आदि का सामान साथ लेकर चल रहे हैं। थाईलैंड से यह दल सबसे पहले कोलकाता पहुंचा। वहां से भारत में भगवान बुद्ध से जुड़े सभी तीर्थ स्थल बौद्ध गया, राजगीर, नालंदा, श्रावस्ती, कुशीनगर से होते हुए पैदल शुक्रवार को सोनौली के थाई 960 टेंपल पहुंचें।

यहां मैनेजर राजेश शुक्ला ने अपने स्टाफ के साथ सभी तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया। बौद्ध तीर्थ यात्रियों को विश्राम के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई गईं। पैदल भारतीय बौद्ध स्थलों की यात्रा के बाबत थाईलैंड के भिक्षुओं ने बताया कि उनके आराध्य भगवान बुद्ध के जीवन का लंबा काल भारत में व्यतीत हुआ।

थाईलैंड के लोगों का मानना है कि भारत के कण कण में भगवान बुद्ध विद्यमान हैं। इसलिए भारत के प्रति आस्था व विश्वास का सम्मान करते हुए पैदल यात्रा की जा रही है। थाई 960 टेंपल में विश्राम के बाद थाईलैंड के बौद्ध भिक्षु सोनौली के इमीग्रेशन ऑफिस पहुंचे। वहां आव्रजन की सभी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद कतार बद्ध होकर सड़क के किनारे जाते हुए बौद्ध भिक्षु इंडिया गेट से नेपाल में प्रवेश कर भगवान बुद्ध के जन्मस्थली लुंबिनी के लिए रवाना हो गए।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More