Protesting in Delhi : पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाकर खोला मोर्चा

देश के नामी-गिरामी अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने दो दिनों से दिल्ली स्थित जंतर मतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। धरना देने वाले पहलवानों में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, सरिता मोर और सुमित मलिक जैसे बड़े नाम शामिल हैं, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, आसू मलिक, साक्षी मलिक, सत्यव्रत कादियान, अंतिम पंघाल, रवि दहिया, दीपक पूनिया, संगीता फोगाट, सरिता मोर, सोनम मलिक, महावीर फोगाट, कुलदीप मलिक समेत करीब 30 पहलवान धरने पर बैठे हैं। आज इन पहलवानों के समर्थन में लेफ्ट की नेता वृंदा करात भी पहुंचीं। लेकिन पहलवानों ने पहलवानों ने वृंदा करात को मंच पर आने से रोक दिया। इतना ही नहीं पहलवानों ने वृंदा करात को बोलने के लिए माइक भी नहीं दिया। इस दौरान बजरंग पुनिया ने कहा कि यह पहलवानों का प्रदर्शन है, यहां किसी नेता की जरूरत नहीं है। प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पुनिया ने बताया कि बबीता फोगाट सरकार की तरफ से मध्यस्ता के लिए आई हैं। बबीता फोगाट ने कहा, सरकार पहलवानों के साथ है। मेरी कोशिश है कि मैं आज ही समाधान करवा दूं। ये कोई छोटी चीज़ नहीं है, धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है।

मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने बुधवार को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कोच भी सालों से महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण कर रहे हैं। खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई से 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कई वर्षों से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर करने का आरोप लगा है। पहलवान विनेश दावा किया कि लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर में कई कोच ने भी महिला पहलवानों का शोषण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिविर में कुछ महिलाएं हैं जो डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के कहने पर पहलवानों से संपर्क करती हैं। इनके करीबियों के इशारे पर उनके करीबी अधिकारियों से जान से मारने की धमकी मिली थी। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली विनेश फोगाट ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाया है कि वो खिलाड़ियों का शोषण करते हैं।

उन्होंने अपने बयान में कहा, मैं डर-डर कर यहां तक पहुंची हूं। पता नहीं अध्यक्ष ने खुद कितनी लड़कियों का यौन शोषण किया है। आज यहां पर जो लड़कियां बैठी हैं। मैं आज यहां कह रही हूं मुझे पता नहीं कि कल मैं जिंदा रहूंगी भी या नहीं। वहीं आज कुश्ती कोच प्रदीप दहिया ने कहा कि, इतने बड़े खिलाड़ी अगर बोल रहे हैं तो कुछ तो सच्चाई होगी। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को सजा भी मिलनी चाहिए। विनेश एक बड़ी महिला खिलाड़ी हैं और अगर वो आरोप लगा रही हैं तो इसका मतलब है उनके साथ कुछ तो हुआ होगा। तो वहीं धरना प्रदर्शन करने पहुंचे कोच सुरेंदर ने कहा कि, इतने बड़े-बड़े खिलाड़ी उतरकर आए हैं, एक खिलाड़ी गलत हो सकता है इतने खिलाड़ी गलत नहीं हो सकते। जितना अत्याचार अब सुना है उतना कभी नहीं सुना।

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- आरोप सही हुए तो वह फांसी पर लटकने के लिए तैयार…

महिला पहलवानों के लगाए गए यौन शोषण आरोपों के बाद भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण का कहना है कि पहलवानों के आरोप सही हुए तो वे फांसी पर लटकने के लिए तैयार हैं। बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष होने के साथ ही बीजेपी से सांसद भी हैं। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के गोंडा के निवासी हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वह यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद पहुंचे हैं। ‌वे 1991 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे। इसके बाद बृज भूषण सिंह ने 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की। अब बृज भूषण सिंह कुल छह बार सांसद रहे चुके हैं। इसके अलावा वे 2011 से कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष हैं। 2019 बीजेपी सांसद तीसरी बार कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने हैं। वहीं अब भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के बाहर प्रदर्शनकारी एकत्र ना होने पाएं इसलिए अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई है। पता हो कि, बृजभूषण शरण सिंह का आवास 21 अशोक रोड पर स्थित है।

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
homeslider Maharastra National

महाराष्ट्र में भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत

मुम्बई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़ा दुकान में बुधवार को तड़के भयानक आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों […]

Read More