
नितिन गुप्ता
चौबेपुर। नव वर्ष के उपलक्ष्य में आज चौबेपुर के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ग्राउंड में सात वाँ गौ माता T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुवात हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण पं० श्रीकृष्ण मुरारी शुक्ला ने फीता काटकर क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। इस मौके पर नवनीत तिवारी ने जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण मुरारी शुक्ला एवं ब्लॉक प्रमुख चौबेपुर राजेश शुक्ला को माल्यार्पण कर उनका स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर यूपी राइस मिल एसोसिएशन महामंत्री विनय शुक्ला, क्षेत्रीय विधायक राहुल बच्चा सोनकर, चौबेपुर मण्डल अध्यक्ष अमिताभ त्रिपाठी, जय प्रकाश दीक्षित, समाज सेवी अतुल दुबे (मामा) श्याम बाबा, मण्डल महामंत्री प्रदीप पाण्डेय, प्रधान राजकुमार, भगवा फोर्स जिलाध्यक्ष अज्जू गुप्ता, ओम नारायण गुप्ता, प्रधान बउआ पाण्डेय, अनुज त्रिपाठी, बब्बू त्रिपाठी, धनंजय त्रिपाठी, आयोजक नवनीत तिवारी, उत्कर्ष अग्निहोत्री, उत्तम शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।