प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजलिस में होस्ट की छेलो शो की स्क्रीनिंग

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर में जाने वाली आधिकारिक फिल्म छेलो शो के लिए लॉस एंजलिस में स्क्रीनिंग होस्ट की। निर्देशक पान नलिन की गुजराती फिल्म छेलो शो वर्ष 2023 के लिए भारत की तरफ से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो ऑस्कर में आधिकारिक तौर पर भेजी गई है। यह फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म केटेगरी में शॉर्टलिस्ट भी हो चुकी है। अब छेलो शो को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खुशी जताई है। प्रियंका ने छेलो शो के लिए एक खास स्क्रीनिंग होस्ट की।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इनमें वह छेलो शो के प्रोड्यूसर डेविड दुबिंस्की और फिल्म की बाकी टीम के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉस एंजिलस स्थित घर पर हुए इस स्क्रीनिंग की तस्वीरे शेयर करते हुए छेलो शो को लेकर खुशी जताई और फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “मैं कम से कम उस इंडस्ट्री को सपोर्ट तो कर सकती हूं, जिसने मुझे अपने काम के बारे में वह सब सिखाया, जो मैं जानती हूं। मुझे भारतीय सिनेमा से आने वाली शानदार फिल्मों पर बहुत गर्व है। ‘छेल्लो शो’ इनमें से एक खास फिल्म है। गुड लक टीम! जाओ जीत लो। (वार्ता)

Entertainment

गाना हुआ लॉन्चः ‘पापा कहते हैं 2.0’ में देखिए आमिर का क्रिएशन और उदित की जादुई आवाज

आमिर खान ने लांच किया फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान ने राजकुमार राव की फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 रिलीज किया है। ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का […]

Read More
Entertainment

संजय भूषण पटियाला को मंदाकिनी के हाथों मिला ICCA 2024 अवॉर्ड

  भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में संजय भूषण पटियाला को आज एक और पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मुम्बई के होटल सहारा में आज ICCA ( अंतरराष्ट्रीय कन्टेन्ट क्रियेटर अवॉर्ड ) समारोह का आयोजन किया गया था । इस समारोह में देश विदेश की तमाम बड़ी हस्तियॉं मौजूद थीं । इसी समारोह में […]

Read More
Entertainment

लव यू शंकर : बनारस की पृष्ठभूमि में शिव की आराधना और रूद्र के पुनर्जन्म की दिलचस्प दास्तां

कलाकार : श्रेयस तलपदे, तनीषा मुखर्जी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, हेमंत पांडे, मन गांधी, इलाक्षी गुप्ता पटकथा : रवींद्र राम पाटिल और प्रियांक मेहता निर्देशक : राजीव एस. रूईया निर्माता : सुनीता देसाई और तेजस देसाई संगीत : वरदान सिंह रेटिंग : 4 स्टार किस भी चीज़ में ध्यान लगाने के लिए दिये जाने वाले […]

Read More