अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी,
सिद्धार्थ नगर। ब्लॉक परिसर शोहरतगढ़ में प्रधानों ने मंगलवार को दूसरे दिन ब्लॉक अध्यक्ष शोहरतगढ़ जफ़र आलम के अगुवाई में विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रखा। खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़ संगीता यादव ने धरनारत ग्राम पंचायत के प्रधानों से समस्या सम्बंधित बातचीत की। और ज्ञापन लेते हुए बीडीओ ने मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों के सामने मांग को प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।धरना को सम्बोधित करते हुये प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष जफ़र आलम ने कहा कि ग्राम प्रधानो के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए, कि ग्राम पंचायतों की समस्याओं का निपटारा समय से करते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करे। हर ग्राम प्रधान ईमानदारी से अपने जनप्रतिनिधि होने की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। विद्यालय के कायकल्पित करने के साथ तमाम तरह के विकास कार्य हर गांव में प्रधान कर रहे हैं। ग्राम पंचायत प्रधानों के साथ हो रहे किसी भी तरह के अन्याय को संगठन कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। समस्याओं के निदान की लड़ाई संगठन एकजुटता के साथ मांगो के पूरा न होने तक जारी रहेगा।
धरना को प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष जफ़र आलम, पंकज चौबे,सुनील सिंह,विक्रम यादव, रसीद अहमद, अजीज अहमद, जीवन श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित कर 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज़ बुलंद किया। इस दौरान ग्राम प्रधान पंकज चौबे,शौकी लाल,करम हुसेन,मुहम्मद आसिम, किस्मत अली, राजेन्द्र कुमार, सद्दाम हुसैन, राम मिलन चौधरी, श्रवण कुमार जायसवाल, यार मोहम्मद, अबरार अहमद, सिकंदर यादव,ओमप्रकाश यादव, सुभाष यादव, सुनील सिंह, पिंटू पटेल, राजेंद्र पाल अजय चौधरी आदि ,विन्ध्याचल गिरी,गंगाधर मिश्र,रामकुमार,विनोद, घंश्याम,राजनेत्र चौरसिया,लोग मौजूद रहे।