भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई फटकार

नई दिल्ली । भारत ने जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी के बयानों पर आज फिर फटकार लगायी और कहा कि भारत के अंदरूनी मामलों में उन्हें दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यहां नियमित ब्रीफिंग में पाकिस्तानी नेताओंं के ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम कई बार दोहरा चुके हैं कि जम्मू कश्मीर भारत का अविभाज्य एवं अटूट अंग है। संविधान का अनुच्छेद 370 पूरी तरह से भारत का आंतरिक एवं हमारे संविधान का मामला है। हम नहीं मानते कि उन्हें इस पर कुछ कहने का कोई भी हक है।

ट्वीटर से बातचीत में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा था कि दक्षिण एशिया में शांति एवं विकास कश्मीर विवाद के समाधान से जुड़ा है। आत्मनिर्णय के अधिकार दिवस के मौके पर वह वैश्विक समुदाय का आह्वान करते हैं कि वह भारतीय जम्मू कश्मीर के लोगों को अपना भविष्य तय करने का अधिकार दिलाने में मदद करें। भारत को पांच अगस्त 2019 के फैसले का बदलना होगा। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More