दलाई लामा की जासूसी के आरोप में चीनी महिला से पूछताछ जारी

गया। तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरू दलाई लामा के बिहार में गया जिले के बोधगया में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होने आई चीनी महिला सांग जियालांग को जासूसी करने के आरोप में पुलिस ने आज देर शाम हिरासत में ले लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने इस संबंध में गुरुवार को यहां बताया कि चीनी महिला को महारानी रोड से हिरासत में लिया गया है।  जिसके बाद उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि चीनी महिला के दलाई लामा की जासूसी करने की सूचना के बाद से उसकी तलाश की गई। इस दौरान बोधगया के होटल, मोनेस्ट्री एवं गेस्ट हाउस की छानबीन की गई। उसे महारानी रोड से पुलिस ने हिरासत में लिया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चीनी महिला से लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्त महिला 19 अक्टूबर 2019 में दलाई लामा के टीचिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी लेकिन कोरोना के कारण अपने देश वापस नहीं जा सकी। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। कि एक महिला दलाई लामा के संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रही है। इसके बाद पुलिस सचेत हुई और उसने महिला का स्केच जारी कर तलाश शुरू कर दी। (वार्ता)

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More