मुंबई इंडियंस ने अरुण कुमार जगदीश को बनाया सहायक बल्लेबाजी कोच

मुंबई। पांच बार के IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अरुण कुमार जगदीश को टूर्नामेंट के 2023 संस्करण से पहले सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। IPL 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में कोच्चि में इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई है। इसमें सभी टीमों ने कुल 80 खिलाड़ी खरीदे। इसी सिलसिले में मुंबई इंडियंस ने एक और अहम कदम उठाते हुए अरुण कुमार जगदीश को टूर्नामेंट के 2023 सत्र से पहले सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।

अरुण कुमार मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ेंगे जहां मार्क बाऊचर प्रमुख कोच हैं जबकि कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी कोच हैं। शेन बांड गेंदबाजी और जेम्स पेंमेंट फील्डिंग कोच हैं। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और 100 से अधिक प्रथम श्रेणी खेलों का अनुभव रखने वाले अरुण कुमार ने 1993 से 2008 तक 16 वर्षों तक कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया और 7208 रन बनाये हें। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 1993 से 2008 तक कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था।

संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग की ओर अपना रुख किया और कर्नाटक टीम के बल्लेबाजी कोच बने। वर्ष 2013-14 और 2014-15 में रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक ने उनके कोचिंग के दौरान लगातार खिताब जीते। अरुण कुमार की कोचिंग में IPL भी शामिल है। उन्होंने 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया था। वह IPL में कोचिंग में 2019-20 सीज़न के लिए पुड्डुचेरी के प्रमुख कोच (हेड कोच) और 2020 से यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल क्रिकेट टीम के भी हेड कोच रहे हैं।  (वार्ता)

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More
Sports

स्टॉयनिस की मार्कस पारी, LSG ने CSK को घर में छह विकेद से रौंदा

शतकीय पारी खेलने वाले स्टॉयनिस ने किया कमाल, ऋतुराज का शतक रहा फीका शुरुआती झटकों से उबरते हुए इतनी बड़ी पारी जीतना किसी सपने से कम नहीं चेन्नई। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए तीन नम्बर पर बल्लेबाजी करना एक पहेली थी। कई बल्लेबाजों को आजमाया। दीपक हुड्डा, देवदत्त पड्डिकल, बदोनी यहां तक कि निकोलस […]

Read More