विद्यांत में जेंडर अभियान पर संगोष्ठी

लखनऊ। आज विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय जेंडर अभियान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ धर्म कौर ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों की सोच बदलने की जरूरत है। बालिकाओं ,महिलाओं का शिक्षित और स्वावलंबी होना जरूरी हैं। उन्हें साहस के साथ अन्याय और उत्पीड़न के प्रयासों का विरोध करना चाहिए। प्रो ध्रुव त्रिपाठी ने बढ़ती घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 आदि कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। मो0 शहादत हुसैन (असिस्टेंट प्रोफेसर, सोशल वर्क) ने सेक्स और जेंडर के बीच के अंतर को समझाया।

 

उन्होंने कहा कि सेक्स एक प्राकृतिक निर्माण है, जबकि जेंडर एक सामाजिक निर्माण है। संगोष्ठी में प्रो अमित वर्धन,प्रो आलोक भारद्वाज, डॉ प्रभा गौतम, डॉ सावित्री तडागी, डॉ दिनेश मौर्य, डॉ अभिषेक वर्मा के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सत्र का संचालन डॉ राजकमल गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन डॉ सौरभ पालीवाल ने किया।

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More