मारने से पहले रिबिका से किया बलात्कार, चमड़ी तक उधेड़ डाली हत्यारों ने,

डॉक्टर्स बोले: ऐसा विभत्स पोस्टमार्टम इससे पहले नहीं किया,


नया लुक ब्यूरो


रांची/साहेबगंज। झारखंड के साहिबगंज में रिबिका पहाड़िन की निर्ममता से हत्या करने के मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पहले जहाँ पता चला था कि दिलदार ने रिबिका के शव को टुकड़ों-टुकड़ों में काटा। वहीं अब जानकारी सामने आई है कि रीबिका प्रिग्नेंट थी और मारने से पहले उससे बलात्कार किया गया था। अंसारी ने शव को काटने से पहले रिबिका के शरीर से उसकी चमड़ी भी छील दी थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी ऐसी क्रूरता देख हैरान थे। डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने ऐसा पोस्टमार्टम इससे पहले कभी नहीं किया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों ने बताया है कि रिबिका के शव के साथ दरिंदगी की गई। उसकी हत्या करने के बाद शव से खाल उतार दी गई और शव को कई टुकड़ों में काट दिया गया। डॉक्टर का कहना है कि शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए गए थे और इसे काटने में करीब 7 से 8 घंटे का वक्त लगा था। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए रिबिका के करीब 28 अंग लाए गए थे और दोनों किडनियाँ आधी थीं। शरीर के कई अंग मौजूद नहीं थे। डॉक्टरों के अनुसार रिबिका के सिर, कई अंगुलियाँ, बाईं हिस्से की पसली इत्यादि अंग को पोस्टमार्टम के लिए नहीं लाया जा सका। डॉक्टरों ने बताया कि रिबिका की बच्चेदानी मिली है, जिसे आगे की जाँच के लिए रख लिया गया है।

इससे पहले इस मामले में बुधवार (21 दिसंबर 2022) को नया खुलासा हुआ था। पुलिस के मुताबिक दिलदार अंसारी की माँ मरियम निशा, रिबिका को किसी तरह से अपने रास्ते से हटाना चाहती थी और इसके लिए उसने अपने सगे भाई मोईनुल अंसारी को 20,000 रुपए एडवांस में दिए थे। दरअसल जिस बोरियो थाना में रिबिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, वहाँ की एएसआई सुषमा कुमारी ने दिलदार अंसारी के भाई आमिर अंसारी से पूछताछ की थी, जिसने इसका खुलासा किया था।
पुलिस की जाँच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है मामले में रौंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हत्या के समय रिबिका गर्भवती थी। दिलदार के मामा और उसके दोस्त ने रिबिका के क़त्ल से पहले उसके साथ जबरदस्ती भी की थी। सूत्रों का दावा है कि आरोपितों ने गुनाह कबूल लिया है।

ये भी पता चला है कि रिबिका के शौहर दिलदार अंसारी के मामा मोइनुद्दीन अंसारी और उसके दोस्त मैनुल अंसारी ने बलात्कार के बाद रिबिका की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को मामा के दोस्‍त मैनुल अंसारी के घर ले जाया गया क्‍योंकि मोइनुद्दीन के घर पर लाश को बोटियों में काटने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। मैनुल के घर पर प्‍लास्टिक बिछाकर शव के कटर से टुकड़े किए गए। शव के टुकड़े करने के लिए जिन धारदार हथियारों का इस्तेमाल हुआ उनमें से कुछ बरामद हो चुके हैं और कुछ की तलाश की जा रही है। रिबिका की बेरहमी से हुई हत्‍या से उसके गाँव के लोगों में बेहद आक्रोश है। गांव वाले आरोपितों की फाँसी की माँग कर रहे हैं।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More