Traffic also Affected : दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत कोहरे के आगोश में, मौसम विभाग ने पांच दिनों तक जारी की चेतावनी

नया लुक ब्यूरो


दो दिनों से पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में आ चुका है। सबसे बुरा हाल दिल्ली NCR का है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी दिल्ली और आसपास इलाकों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। ‌दिल्ली से लेकर बिहार तक कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहनों और ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक ऐसे ही कोहरा होने की चेतावनी जारी की है। ‌मंगलवार सुबह भी दिल्ली की सड़कों पर दृश्यता काफी कम थी। दिल्ली NCR में तापमान भी तेजी के साथ लुढ़क गया है।

कोहरा ज्यादा होने की वजह से सुबह-सुबह लोग अपने गाड़ियों के हेड लाइट जलाकर सड़कों पर सावधानी से चलते नजर आए। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और पूरे उत्तर भारत सहित दिल्ली NCR में ठंड बढ़ेगी और साथ ही प्रदूषण भी दिल्ली में कल के मुकाबले बढ़ गया है। दिल्ली के एनएच 24 पर मंगलवार सुबह लोग अपने गाड़ियों की हेड लाइट जलाकर चलते देखे गए।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली से सटे हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर राजस्थान के कई इलाकों में अगले चार दिन शीतलहर का अलर्ट है। जिसका असर दिल्ली में भी देखने को मिल सकता है। बता दें, मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,पश्चिम यूपी के लिए कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। इन चार राज्यों में आज और कल रेड अलर्ट है, जबकि उसके अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा। ऐसे ही मध्य प्रदेश और बिहार में भी कोहरे ने दस्तक दे दी है। राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

सड़कों, ट्रेनों के साथ एयरपोर्ट पर भी छाए घने कोहरे ने यात्रियों की बढ़ाई मुश्किलें

पिछले तीन दिनों से जारी घने कोहरे ने सड़कों, हाईवे और एक्सप्रेस वे के साथ रेल मार्गों और एयरपोर्ट पर भी यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मंगलवार सुबह कोहरे की मोटी परत से ढंका रहा। विमान में चढ़ते समय एक यात्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हवाई जहाज को घने कोहरे में देखा जा सकता है। वीडियो में दृश्यता केवल कुछ मीटर तक ही दिख रही है। दिल्ली हवाई अड्डे की ओर से भी सुबह 4.30 बजे कोहरे को लेकर ट्वीट किया गया, जिसमें यात्रियों को कम दृश्यता प्रक्रियाओं को लागू करने के बारे में बताया गया। ट्वीट में कहा गया है, दिल्ली हवाईअड्डे पर कम दृश्यता की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल सभी उड़ानें सामान्य हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। कानपुर में भी कोहरे को देखते हुए 4 फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश में गौतम बौद्ध नगर के दनकौर इलाके में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बस और कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में 60 यात्री सवार थे। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा था, सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर नमी और मंद गति की हवाओं के कारण, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात/सुबह के दौरान कई/कुछ इलाकों में अगले तीन दिन के दौरान घना जबकि चौथे और पांचवें दिन बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी आज सुबह मौसम ने करवट ली। हालांकि यहां पर कोहरा तो नहीं छाया लेकिन धूप पिछले दिनों की अपेक्षा हल्की निकली हुई है। लेकिन दिन में भी तेज ठंड का अहसास हो रहा है।

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More