भारत ने नेशन्स कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की,

वैलेंसिया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH  महिला नेशन्स कप 2022 में जापान को दो-एक से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा है। भारत ने सोमवार के मुकाबले में सलीमा टेटे (5वां मिनट) और ब्यूटी डुंगडुंग (40वां मिनट) के गोलों से जीत दर्ज की। जापान का एकमात्र गोल रुई ताकाशीमा ने 49वें मिनट में किया। भारत ने पहले मैच की तरह यहां भी आक्रामक शुरुआत की। नवजोत कौर ने पांचवें मिनट में सलीमा को पास दिया, जबकि सलीमा ने जापान के सर्किल में शानदार फुटवर्क का प्रदर्शन करते हुए गेंद को नेट में पहुंचाकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। जापान ने पहले क्वार्टर के समाप्त होने से पूर्व एक पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया, लेकिन भारतीय रक्षण ने उन्हें स्कोर बराबर करने का मौका नहीं दिया।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में जापान पर हावी होते हुए दो पेनल्टी कॉर्नर बनाये लेकिन उन पर स्कोर नहीं कर सके। गोलरहित दूसरे क्वार्टर के बाद भारत को तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, हालांकि इस बार भी गुरजीत कौर की ड्रैगफ्लिक क्रॉसबार के ऊपर से निकल गयी। भारत के लिये पदार्पण कर रही ब्यूटी ने 40वें मिनट में टीम को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने पिच के बीच से दर्शनीय टैकल किया और जापान के रक्षण को भेदते हुए भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

आखिरी क्वार्टर में ताकाशीमा के गोल के बाद जापान ने एक पेनल्टी भी अर्जित की लेकिन भारतीय रक्षण ने स्कोर को दो-एक से आगे नहीं बढ़ने दिया।  भारत ने अपने पहले मैच में चीली को तीन-एक से मात दी थी। भारत अब इस जीत के साथ ग्रुप-बी में पहले स्थान पर आ गया है, जबकि ग्रुप-ए में मेजबान स्पेन लगातार दो मुकाबले जीतकर शीर्ष पर है। भारत का अगला मुकाबला बुधवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा। (वार्ता)

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More
Sports

स्टॉयनिस की मार्कस पारी, LSG ने CSK को घर में छह विकेद से रौंदा

शतकीय पारी खेलने वाले स्टॉयनिस ने किया कमाल, ऋतुराज का शतक रहा फीका शुरुआती झटकों से उबरते हुए इतनी बड़ी पारी जीतना किसी सपने से कम नहीं चेन्नई। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए तीन नम्बर पर बल्लेबाजी करना एक पहेली थी। कई बल्लेबाजों को आजमाया। दीपक हुड्डा, देवदत्त पड्डिकल, बदोनी यहां तक कि निकोलस […]

Read More