पूर्व मंत्री पटेरिया गिरफ्तार, आज पेश किया जाएगा अदालत में : गृह मंत्री

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उकसावे वाला बयान देने के मामले में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। और अब अदालत में पेश किया जाएगा। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को दमोह के हटा से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आज पवई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूर्व में लगाई गई धाराओं में धारा 115 और 117 और बढ़ाई गई है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी जम कर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं रही, इटालियन कांग्रेस हो गई है, जिस पर मुसोलिनी का फासीवाद हावी हो गया है। कांग्रेस को राजा पटेरिया पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आश्चर्य है कि प्रधानमंत्री की हत्या का बयान देने वाले राजा पटेरिया के मामले में कांग्रेस का आलाकमान मौन है। डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इस बारे में ‘कंडीशनल’ खेद प्रकट किया है। वे भी अगर तत्काल पार्टी से निकालने की कार्रवाई जैसी कोई बात करते, तो भी लोग उनसे सहमत होते। उनका इस मामले में रुख ऐसा है कि अपराध की निंदा करें और अपराधी को संरक्षण दें। (वार्ता)

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More