Oath Ceremony : गुजरात में भूपेंद्र पटेल की ताजपोशी में आज PM मोदी समेत BJP शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

नया लुक ब्यूरो


गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आज भूपेंद्र पटेल की ताजपोशी होने जा रही है। राजधानी गांधीनगर में BJP के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगेगा। दोपहर दो बजे भूपेंद्र पटेल गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत BJP शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा BJP शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को भी आमंत्रित किया गया है।

इसके अलावा दो हजार से अधिक कार्यकर्ता तथा साधु-संत और महंत समेत अन्य लोग शामिल रहेंगे। उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 5 राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री, सात से ज्यादा केंद्रीय मंत्री भी पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में त्रिवेंद्र सिंह रावत, बाबूलाल मरांडी, केशव प्रसाद मौर्या, जेनसुदेव मेर, प्रमोद सावंत, प्रेम सिंह तोमर, सर्वानंद सोनोवाल शामिल होने वाले हैं। BJP के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी न्योता दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंच गए हैं। इससे एक दिन पहले ही भूपेंद्र पटेल और गुजरात BJP के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

इस बैठक में गुजरात के मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद ही मंत्रियों के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 20-22 चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, जिनमें 9 कैबिनेट और बाकी को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। नए मंत्रिमंडल में युवा, महिला और अनुभवी चेहरों को मिलाकर नए मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। गुजरात में भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण से पहले आज BJP विधायकों की एक बड़ी बैठक होगी। रविवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा से सीधे ही अहमदाबाद पहुंचे। PM मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो किया और विधानसभा चुनाव में BJP की बंपर जीत के लिए गुजरात की जनता का धन्यवाद किया। वहीं रोड शो के दौरान गुजरात की जनता ने भी PM मोदी का अभिवादन किया।

 

Gujarat Maharastra State

मनमोहन वैद्य RSS के सह सरकार्यवाह पद से हटाया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके डॉ मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया है और अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।  सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया […]

Read More
Gujarat

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार : CEO

गांधीनगर। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पी भारती ने शनिवार को कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार है। भारती ने आगे कहा कि गुजरात लोकसभा चुनाव में कुल 4,94,49,469 मतदाता हैं जो 50677 मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे। इनमें से 18 से 19 साल के 11,32,880 […]

Read More
Gujarat Maharastra State

फड़णवीस ने शरद पवार के रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अजित को दिया

सतारा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार के 40 साल बाद ऐतिहासिक रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अपने कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) प्रमुख अजित पवार को दिया। फड़णवीस ने यहां भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले से उनके […]

Read More