भारत अधिकार नहीं व्यक्तित्व प्रधान देश: गिरीश चंद्र त्रिपाठी

  • सिद्धार्थ विवि के छठे दीक्षांत समारोह में बोले BHU के पूर्व कुलपति
  • कहा भारत में जितना महिलाओं को अधिकार उतना विश्व में कहीं नहीं
  • आना था राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को पर रद्द हो गया दौरा
  • शिक्षा व ज्ञान से ही स्वतंत्रता व राष्ट्रहित के बारे में जा सकता है सोचा

सिद्धार्थनगर। भारत अधिकार नहीं व्यक्तित्व प्रधान देश है। इसी वजह से समूचे विश्व में अगर कहीं महिलाओं को सम्मान व अधिकार मिलता है तो वह भारत है। ये बातें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित छठें दीक्षांत समारोह में बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहीं। दीक्षांत समारोह में पूर्व कुलपित ने 46 मेधावियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। दरअसल अचानक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का दौरा रद्द होने से दीक्षांत समारोह में कुछ देर ऊहापोह की स्थिति रही।

नौतनवा की पूर्व चेयरमैन नायला खान पर दर्ज हुआ मुकदमा

इसके बाद समारोह शुरू हुआ। पूर्व कुलपति ने कहा कि महिलाओं के समान व अधिकार की बात हर जगह होती है।  लेकिन अगर किसी देश में सर्वाधिक सम्मान व अधिकार मिलता है तो भारत ही है। उन्होंने कहा कि पुरुषों से पहले महिलाओं का नाम आता है। जब भी पुरुषों पर संकट आता है महिलाएं ही कवच बनकर खड़ी होती हैं। उन्होंने कहा कि सीता के बल पर ही राम बने थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व ज्ञान से ही स्वतंत्रता व राष्ट्रहित के बारे में सोचा जा सकता है। उन्होंने कहा हमारे पूर्वजों ने शरीर को प्रयोगशाला बनाया था। ऐसे लोगों ने ही स्रृष्टि के सत्य का आविष्कार किया। उन्हीं पूर्वजों की वजह से देश विश्व गुरु बनने की राह पर है।

जो खुद को समझ लेगा वहीं राष्ट्र को तरक्की की राह पर ले जाएगा,

पूर्व कुलपति ने कहा कि आज जिस धरती पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय है वहां पर बुद्ध ने अपना जीवन समर्पित कर दिया था। जिसे अपना शरीर समझ में आ जाएगा उसे व्यक्ति व समाज को समझने में कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जो खुद को समझ लेगा वह राष्ट्र को तरक्की की राह पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शरीर स्वस्थ रखने के लिए शरीर के अंगों में असमानता होने के बाद भी उनका काम करना जरूरी है। उसी प्रकार अलग-अलग कामों को करने वाले खुद को पहचानें। विविधता से ही देश का नवनिर्माण होगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग प्रतिभा के लोग खड़े होंगे तब भारत विश्व गुरु बनेगा। दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ विधाओं का ज्ञान आवश्यक है। जब कोई व्यक्ति अपने को अनुकूल कर लेगा तो भगवान की कृपा भी उस पर होगी।

हमें एक-दूसरे का शोषण नहीं पोषण करना चाहिए,

पूर्व कुलपति ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र का अंग है। हमें एक-दूसरे का शोषण नहीं पोषण करना चाहिए। मतभेद होना चाहिए मनभेद नहीं तभी हम भारत का नव निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पोषण सिर्फ मनुष्य का ही नहीं पेड़, पोधों, नदियों का भी होना चाहिए। अगर हमने संरक्षण नहीं किया तो नुकसान उठाना पड़ेगा। इनके संरक्षण से समाज स्वस्थ रहेगा।

मेधावियों को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित,

पूर्व कुलपति प्रो.गिरीश चंद्र त्रिपाठी व सिद्धार्थ विवि के कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव ने विश्व विद्यालय परिसर से लेकर संबद्ध महाविद्यालयों के 46 टॉपरों को गोल्ड मेडल देने के साथ प्रशस्तिपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

पूर्व कुलपति को दी गई मानद उपाधि,

सिद्धार्थ विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव ने बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी को मानद उपाधि प्रदान की। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर मानद उपाधि से नवाजा गया।

पढ़ा गया राज्यपाल का संदेश

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल को शामिल होना था। लेकिन उनके आगमन से कुछ देर पहले अपरिहार्य कारणों से दौरा रद्द हो गया। दौरा रद्द होने के बाद उन्होंने वहां से संदेश भेज कर टॉपरों को बधाई देते हुए। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों से कहा कि अच्छा कार्य करें और अच्छा बने जिससे समाज को नई दशा व दिशा मिल सके।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More