किन्नर समाज ने राहुल गांधी का यात्रा में किया स्वागत

कोटा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के साथ भीमगंजमंडी पहुंचने पर किन्नर समाज ने करतल ध्वनि से उनका अभिनंदन किया इस मौके पर गांधी ने किन्नर समाज के लोगों का हाथ हिला कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। कर्मयोगी सेवा संस्थान के संयोजन में किन्नर प्रमुख तारा देवी राजपुरोहित के प्रतिनिधि दक्षिण किन्नर प्रमुख रीना दीदी समूह ने भीमगंजमंडी थाने के बाहर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का जोरदार अभिनंदन गया। संयोजिका अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार अलका दुलारी कर्मयोगी के नेतृत्व में कलाकारों के साथ किन्नरों द्वारा राष्ट्रीय गीतों पर जमकर नृत्य किया गया।  इस अवसर पर स्वागत राज्य के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल मौजूद थे। किन्नरों ने धारीवाल का भी जोरदार स्वागत किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि राजस्थान सरकार ने किन्नरों के उत्थान के लिये 10 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। कोटा के जिला कलक्टर ने गत 20 नवंबर को ट्रांसजेंडर दिवस मनाते हुए सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ओम प्रकाश तोषनीवाल के निर्देशन में जिला कलक्ट्री में किन्नरों को आमंत्रित कर सम्मानित करते हुए। उनके साथ भोजन किया था। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के मंत्री टीकाराम जूली ने कर्मयोगी के नेतृत्व में अलवर में किन्नरों को आमंत्रित कर सम्मानित किया था। इसके लिये राहुल गांधी को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए किन्नरों ने धन्यवाद पत्र की प्रतिलिपि धारीवाल ने यात्रा में सम्मिलित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध करवाई। (वार्ता)

Rajasthan

दर्दनाक हादसा: राजस्थान में वैन-ट्रॉले की टक्कर में शादी में गए 9 दोस्तों की मौत, एक घायल

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में शादी के लिए मध्यप्रदेश गए नौ दोस्तों की मौत हो गई।बारात से लौटते समय हादसा हुआ। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, यहां तेज रफ्तार मारुति वैन और ट्रक-ट्रॉला के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे का शिकार हुए […]

Read More
Loksabha Ran Politics Rajasthan

राजस्थान के चुनावी रण में योगी की जय जयकार

चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में योगी आदित्यनाथ ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब राजसमंद में योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसमूह को किया संबोधित  बोले योगी, पहले चरण के तूफान ने कर लिया है मोदी जी को सत्ता सौंपने का प्रण योगी का आह्वान, ‘कांग्रेस को बना दीजिए इतिहास’ बेतहाशा गर्मी में भी यूपी के सीएम योगी […]

Read More
Rajasthan

जयपुर में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में गुरुवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग जानें से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे मकान में अचानक आग लगने का […]

Read More