नेपाल में शादी कैंसिल हो गई तो लड़की ने लड़के के घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली,मौत 4पर केस दर्ज

आरके गुप्ता


काठमांडू ।  नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में सगाई के बाद शादी कैंसिल हो गई तो लड़की लड़के के घर गई और अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर शरीर पर आग लगा ली, वह बुरी तरह झुलस गई,कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। काठमाण्डू पुलिस परिसर के एसपी दिनेशराज मैनाली ने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवती को कांतिपुर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी ।

जानकारी के मुताबिक, झापा जिले का निवासी सुधन संगरौला जो अभी फिलहाल काठमाण्डौ के धुंबरही में रह रहा था, ने पुष्पा नामक युवती से सगाई कर ली। कुछ दिन बाद सगाई टूट गई। युवती को इससे गहरा सदमा लगा। वह शाम को सूधन के घर पहुंची और अपने शरीर में आग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पुष्पा के परिवार ने सूधन सहित उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि शिकायत के बाद पुलिस ने सूधन को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है। घर के सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।

International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More