दिल्ली शराब घोटाला मामला : CBI कविता से 11 दिसंबर को करेगी पूछताछ

हैदराबाद।  दिल्ली शराब घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की पुत्री एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की विधान परिषद (MLC) के. कविता से हैदराबाद स्थित उनके आवास पर 11 दिसंबर को पूछताछ करेगी। CBI की ओर से पहले दिए गए नोटिस का जवाब देते हुए कविता ने CBI के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) दिल्ली शाखा के प्रमुख राघवेंद्र वत्स को पत्र लिखा था और कहा था, ‘जैसा कि आपके द्वारा प्रस्तावित किया गया है।

मैं अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण छह दिसंबर को मिलने की स्थिति में नहीं हूं। मैं 11, 12, 14 या 15 दिसंबर, जो भी आपको सुविधाजनक लगे, हैदराबाद में अपने आवास पर आपसे मिल सकूंगी। कृपया जल्द से जल्द पुष्टि की जाए। कविता के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए, केंद्रीय एजेंसी ने ईमेल के जरिए उन्हें सूचित किया कि अधिकारियों की एक टीम 11 दिसंबर को उनके आवास पर उनसे पूछताछ करेगी और उनका बयान दर्ज करेगी। तदनुसार एक नया नोटिस भी जारी करेगी।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More