फिजी के नाडी में होगा 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन! जल्द होगा रजिस्ट्रेशन

शाश्वत तिवारी


12वां विश्व हिंदी सम्मेलन फिजी सरकार के सहयोग से फिजी के नाडी में 15-17 फरवरी 2023 तक विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘हिंदी: पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक है। सम्मेलन के लिए वेबसाइट और लोगो को अक्टूबर 2022 में नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉo एस जयशंकर द्वारा लॉन्च किया गया था। पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 1975 में नागपुर, भारत में आयोजित किया गया था। तब से, विश्व के अलग-अलग भागों में, ऐसे 11 सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि भारत 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुरू कर रहा है। देश मंत्रालय द्वारा फिजी सरकार के सहयोग से नाडी, फिजी में 15-17 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेब साइट पर जाएं। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है।

कि फिजी में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेब साइट पर शुरू हो चुका है। शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग या किसी वैध डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। वेबसाइट में पिछले विश्व हिंदी सम्मेलनों की जानकारी के अलावा 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन, वीजा आवश्यकताओं, आवास और फिजी के आगंतुकों के लिए कोविड-19 दिशानिर्देशों आदि पर प्रासंगिक जानकारी शामिल है। 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन के कार्यक्रम और शैक्षणिक सत्रों की विस्तृत जानकारी के साथ वेबसाइट को जल्द ही अपडेट किया जाएगा।

International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More