दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान शुरू

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के नगर निगम चुनाव में 250 वार्डों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है और मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। दिल्ली में 250 वार्डों के लिए कुल 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर आज मतदान चल रहा है। राजधानी निवासी अपने मताधिकार को प्रयोग करने के लिए सुबह ही मतदान केन्द्र के बाहर दिखाई देने लगे है। कई मतदान केन्द्रों में लोगों को कतार में लगते हुए देखा गया तो कई में मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की संख्या शुरूआती दौर में कम देखी गयी। नगर निगम के चुनाव में कुल 1349 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने उतरे है। जहां राजधानी की जनता उनके भाग्य के फैसले को इलेक्ट्रॉनिक मशीन में बंद करेंगी।

दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है और उसकी सभी सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था में 84,000 दिल्ली पुलिस, पारा मिलिट्री व होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस बूथों पर किसी तरह के भी हालत संभालने के लिए बिलकुल तैयार है। वरिष्ठ अधिकारियों की सभी बूथों पर विशेष नजर रहेगी। दिल्ली पुलिस के 55 हजार, CRPF, SSB, ITBP व बीएसएफ की 108 कंपनियां यानी करीब 8,000 जवान और होम गार्ड के 21,000 जवान तैनात किए गए हैं। राजधानी के सभी वार्डों में 1.46 करोड़ से अधिक निवासी नागरिक चुनावों में मतदान करने के पात्र हैं।

दिल्ली पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में नजर बनाए हुए है। पोलिंग बूथ पर सुरक्षा इंतज़ाम अच्छे से किये गए हैं। इन सभी बूथों पर CCTV लगा दिए गए हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए ट्राइ साइकिलें उनके घरों में भेजी जा रही हैं, ताकि कि वह मतदान में भाग ले सकें। राजधानी में चुनावी आदर्श आचार संहिता चार नवंबर को लागू हुई थी। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने शनिवार को तमाम अन्य अधिकारियों के साथ पूरी दिल्ली में सभी रेंज के एक-एक बूथ पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। उन्होंने पुलिस की तैयारियों को लेकर संतुष्टि जाहिर की है। उन्होंने जनता से अपील भी की सभी लोग मतदान करने जरूर आए। दिल्ली की सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह चार बजे शुरू होंगी। ट्रेनें हर 30 मिनट पर सुबह छह बजे तक चलेंगी। इसके बाद, मेट्रो ट्रेनें पूरे दिन नियमित अंतराल पर चलेंगी। इससे पहले सभी सियासी दलों ने शुक्रवार तक जमकर चुनाव प्रचार किया। दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव प्रचार दो दिसंबर को शाम के पांच बजे थम गया था। चुनाव नतीजे सात दिसम्बर को घोषित किये जायेंगे। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More