ब्रिटेन की फ्लोसी बनी सबसे बुजुर्ग बिल्ली मौसी, नाम गिनीज-बुक में दर्ज

लंदन। ब्रिटेन में करीब दो महीने बाद अपना 27वां जन्म दिन मनाने जा रही फ्लोसी का नाम विश्व कीर्तिमानों की पुस्तक गिनीज-बुक में सबसे दीर्घजीवी बिल्ली के रूप में दर्ज हो गया है। गिनीज बुक के सोशल मीडिया पर दी गयी जानकारी के अनुसार काले और भूरे रंग की बिल्ली मौसी फ्लोसी की सुंदरता और उसकी चपलता आज भी ऐसी है कि उसकी उम्र को लेकर धोखा हो सकता है। ‘म्याऊं-म्याऊं करती हुई पूरी तरह से सक्रिय फ्लोसी दुनिया में सबसे उम्रदराज मादा बिल्ली है। गिनीज बुक के अनुसार इसने अपने 26 वर्ष 316 दिन पूरे कर लिए हैं। अगर मनुष्य की आदर्श आयु 100 साल माने तो यह बिल्ली अपनी प्रजाति की आदर्श आयु के हिसाब से 120 साल की बुजुर्ग मानी जा सकती है। बिल्लियों की एक आदर्श उम्र 20-22 साल मानी जाती है।

जानकारी के अनुसार फ्लोसी की दृष्टि कुछ कमजोर हो चली है और उसे कानों से सुनाई भी कम देता है, पर यह पालतू जानवार अब भी स्वस्थ है। इस लम्बी जीवन यात्रा में फ्लोसी कई घरों और मालिकों का प्यार-दुलार पा चुकी है, वह खाना और गोद में खेलना पसंद करती है। फ्लोसी इस समय विक्की नामक सज्जन के घर में है, जिनका कहना है कि वह अब भी खेलती है तथा जिज्ञासु है। आंख, कान की शक्ति कमजोर होने के बावजूद वह तेजी से अपने आपको नए परिवेश में ढाल लेती है।

विक्की का कहना है कि वह अब भी अपने मालिक के पसंदीदा पीले कंबल में सोती है और कटोरा भर भोजन चाव से खाती है। विक्की का कहना है, कि अब भी अच्छा भोजन सामने हो तो वह कभी सूंघ कर मुंह नहीं फेरती है। गिनजी बुक ने इस बिल्ली की आयु का आकलन करने का काम अगस्त 2022 में शुरू किया था। उसी माह इसे ब्रिटेन के एक परमार्थ संगठन कैट्स प्रोटेक्शन को देख भाल के लिए दिया गया था। यह संस्था बिल्लियों की सेवा सुश्रुषा करती है। संस्था की समन्वयक नाओमी रोजलिंग ने कहा कि पशु वैद्यकीय अभिलेखों से पता चलता है कि फ्लोसी 27 साल की होने जा रही है। सत्ताइसवें जन्म दिन की अग्रिम शुभ कामनाएं, फ्लोसी मौसी।
(वार्ता)

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More