Steering Committee Meeting : खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष के साथ राज्यसभा में विपक्ष के नेता का भी संभालेंगे पद, प्रियंका को भी मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

नया लुक ब्यूरो


राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस मुख्यालय में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष बनने बाद मल्लिकार्जुन खड़गे की यह पहली बैठक थी। बैठक में पार्टी को लेकर कई फैसले भी लिए गए हैं। जिसमें ये एलान किया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी। इस बैठक के बाद बताया गया कि 26 जनवरी के करीब भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर पहुंचेगी। इसके बाद 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। दो महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर यात्रा, जिला स्तर पर अधिवेशन और राज्य के स्तर पर अधिवेशन किया जाएगा।

जिसमें भारत जोड़ो यात्रा का संदेश और मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। खड़गे समेत पार्टी के सभी बड़े नेता इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कांग्रेस ने एलान किया है कि प्रियंका गांधी हर राज्य में महिला मार्च का नेतृत्व करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही गई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि खड़गे न केवल पार्टी अध्यक्ष के रूप में, बल्कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी विपक्षी दलों के साथ जुड़ेंगे। ऐसे में अगर खड़गे दो पद संभालते हैं तो यह कांग्रेस की ‘एक व्यक्ति, एक पद’ पॉलिसी के उलट होगा।

अपनी पहली बैठक में उन्होंने कहा- मेरा मानना है कि पार्टी और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सबसे बड़ा हिस्सा है। अगर कांग्रेस संगठन मजबूत होगा, जवाबदेह होगा, लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेगा, तो ही हम चुनावी जीत हासिल कर देश के लोगों की सेवा कर पाएंगे। बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल, पी चिदंबरम और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बता दें कि संसद सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा और इसमें कांग्रेस ने सरकार को चीन के साथ सीमा के मुद्दे, अर्थव्यवस्था के हालात और EWS आरक्षण जैसे विषयों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More