मुंबई में यूट्यूब के लिए लाइव कंसल्ट कर रही कोरिया की युवती के साथ दो लड़कों ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से यह खबर बेहद परेशान करने वाली रही । ‌एक कोरियाई मुंबई घूमने आई थी। दक्षिण कोरियाई महिला यूट्यूबर ब्लॉगर है। इस कोरियाई महिला का नाम मायोची इन है। मुंबई के खार इलाके में जब यह ब्लॉग बना रही थी तभी दो लड़के उसके साथ बदतमीजी करने लगे।‌ वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक उसे बार बार गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे हैं।

एक युवक ने कोरियन युवती का हाथ पकड़ा और उसे चूमने की कोशिश करने लगा। इस पर युवती ने उसे सख्ती से दूर रहने के लिए कहा। फिर वो आगे की तरफ चलने लगी पीछे से दोनों युवक स्कूटी से आते हैं और उसे लिफ्ट देने की कोशिश करते हैं।

इस दौरान युवती अपने YouTube चैनल के लिए लाइव स्ट्रिमिंग कर रही थी।‌ छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मुंबई में एक कोरियाई महिला को लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान परेशान करने के आरोप में मोबीन चांद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरेआलम अंसारी को गिरफ्तार किया है। छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। ‌ जिसमें तमाम में यूजर्स ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। इसके साथ देश की छवि भी खराब हुई है। ‌‌दोनों आरोपियों के आदेश होने के बाद कोरिया की इस यूट्यूब पर महिला ने पुलिस की तारीफ करते हुए सराहना की है। ‌युवती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल रात लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान युवकों ने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि मामले को आगे न बढ़ाऊं और निकल जाऊं, कुछ लोगों ने कहा कि यह मेरे ज्यादा फ्रेंडली होने और बातचीत शुरू करने की वजह से हुआ। इस घटना ने मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। कोरियन युवती ने कहा कि इस तरह की घटना दुनिया में कहीं भी हो सकती है। वो अपने बॉएफ्रेंड के साथ ट्रेवल कर रही हैं. यह बस एक घटना है, भारत के साथ साथ दूसरे देश के लोग मदद के लिए आगे आए। मैं मुंबई पुलिस की मदद से काफी खुश हूं, सभी का शुक्रिया।

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More