राजस्थान में गुटबाजी को लेकर कठोर निर्णय ले सकती है, कांग्रेस

इंदौर। भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट में तेज हुई गुटबाजी के बीच कांग्रेस ने कहा है कि स्थिति सुधारने के लिए पहले सुलह समझौते का प्रयास किया जाएगा और बात नहीं बनी तो कठोर निर्णय भी लिए जा सकते हैं। गहलोत-पायलट के बीच चल रही जबरदस्त गुटबाजी को लेकर यह टिप्पणी आज यहां कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कही। उनका कहना था कि प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए दोनों पक्षों के बीच केंन्द्रीय स्तर पर भी सुलह कराने का प्रयास चल रहा है और यदि पार्टी हित में सुलह नहीं हुई तो कांग्रेस नेतृत्व कड़े फैसले भी ले सकता है।

उन्होंने कहा की पायलट को लेकर गहलोत की टिप्पणी आपत्तिजनक थी। एक वरिष्ठ नेता को युवा और ऊर्जावान साथी के लिए अच्छी टिप्पणी करनी चाहिए। उम्मीद की जानी चाहिए, कि संकट का समाधान जल्द निकलेगा। रमेश ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व राजस्थान के बारे में गंभीरता से विचार कर रहा है और मतभेदों को दरकिनार कर दोनों नेताओं से समझौता करने और पार्टी हित में कदम उठाने का आग्रह किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस समस्या का हल जल्दी निकाल लिया जाएगा। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
Chhattisgarh Religion

EXCLUSIVE NEWS: तिरिया जंगल बरसों से पूजी जा रहीं तीन महाशक्तियां

इमली- टोरा बेचकर ग्रामीणों ने बनाया है आकर्षक गौरी मंदिर हेमंत कश्यप जगदलपुर। ये आदिवासियों की दुनिया है। ये सबसे अलग दुनिया है। यही सनातन की असली दुनिया है। यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ पेड़, नदी और पहाड़ों की भी पूजा होती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सरहदी गांव तिरिया में गणेशबहार नाला के पास […]

Read More
Chhattisgarh

अमिट स्याही की 3722 शीशीयां करेंगी बस्तर के 1466337 मतदाताओं को चिन्हित

बस्तर लोकसभा के 1861 मतदान केंद्रों को भेजी जा रहीं 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही हेमंत कश्यप/जगदलपुर। मैसूर से आई 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 14 लाख 66 हजार 337 मतदाताओं के उंगलियों में भी लगाई जाएंगी और यही स्याही स्पष्ट करेगी कि लोकतंत्र के इस महापर्व […]

Read More