मध्यप्रदेश के बोरगांव में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा शामिल हुए

नया लुक ब्यूरो


भारत जोड़ो यात्रा आज मध्य प्रदेश दौरे के दूसरे दिन खंडवा जिले के बोरगांव से शुरू हुई। ‌ खास बात यह रही कि इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शामिल हुए। ‌‌

वहीं कन्हैया कुमार भी यात्रा में साथ हैं। इससे पहले कर्नाटक के बेल्लारी में सोनिया गांधी एक दिन के लिए यात्रा में शामिल हुई थीं। राहुल जब पदयात्रा पर निकलते हैं तो सड़क के दोनों ओर पुलिस कर्मी उनकी सुरक्षा के लिए रस्सियों का सुरक्षा घेरा बनाकर साथ चलते हैं। प्रियंका के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ता भाई-बहन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनके करीब आने की बार-बार कोशिश करते दिखाई दिए।

उन्हें सुरक्षित घेरे से दूर करने के लिए पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि यात्रा का यह 78वां दिन है और अगले 10 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। गौरतलब है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर का फासला तय करने के बाद चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी के भाग लेने पर कांग्रेस ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की, जिसमें राहुल गांधी प्रियंका के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा, मजबूत होंगे कदम, जब मिलकर चलेंगे हम। #BharatJodoYatra में राहुल गांधी के कंधे से कंधा मिलाने पहुंची प्रियंका गांधी।

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
homeslider Maharastra National

महाराष्ट्र में भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत

मुम्बई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़ा दुकान में बुधवार को तड़के भयानक आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों […]

Read More
homeslider Religion

इन राशि के लोगों की किस्मत चमका रहे सितारे, इन राशि वालों को मद्धम लाभ

राजेन्द्र गुप्ता मेष (Aries)– वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बन जाएंगी। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो आपके हितचिंतक रहेंगे उनसे आपकी भेंट होगी। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। कीर्ति बढ़ेगी। वृषभ (Taurus)– वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी […]

Read More